फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   less people turned on booth day

कार्य बहिष्कार से सन्नाटे में रहे पोलियो बूथ

Mon, 26 Sep 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 26 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
less people turned on booth day
polio day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल के चलते कई बूथों पर सन्नाटा छाया रहा। पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आशाओं को लगाया गया। वहीं कई ब्लाकों में स्कूल बंद मिले। लापरवाही की स्थिति यह रही कि शाम की समीक्षा बैठक में दो ब्लाकों के बीईओ के अलावा सेक्टर प्रभारी व डाक्टर नदारद रहे। रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी गई है। अचलगंज के बूथ नंबर 17 ददुआखेड़ा में ताला लटकता रहा। वहीं मियागंज के महमूदपुर के बूथ नंबर 27 पर भी सन्नाटा रहा। वहीं हिलौली ब्लाक के अकोहरी में पोलियो बूथ पर आंगनबाड़ी व आशा वैक्सीन के डिब्बे छोड़कर चली गईं। यही हाल लगभग सभी ब्लाकों का रहा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरके गौतम ने बताया कि जिले में इस बार पोलियों का प्रतिशत 32.8 रहा। 1,59,259 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed