फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Leaving BSP and joining SP

बसपा छोड़कर सपा का दामन थामा

Thu, 25 Mar 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Leaving BSP and joining SP
पत्रकारों से वार्ता करते सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, सपा नेत्री मनीषा दीपक व अन्य। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सिविल लाइन स्थित सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव की उपस्थिति में बसपा के पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर मदन लाल रावत ने सपा की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष ने दावा किया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर दो सौ से अधिक लोग सपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

धर्मेंद्र यादव ने मदन लाल को समाजवादी टोपी व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रसीद दी। कहा कि मदन लाल सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। हम सभी 2022 में अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की संकल्प ले चुके हैं।
विज्ञापन

अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद युवा रोजगार पाएगा। महिलाएं खुद को सुरक्षित समझेंगी और किसान खुशहाल होगा। इस दौरान एक सवाल के जवाब में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया में पार्टी की एक महिला नेत्री के खिलाफ अपशब्द लिखे जाने की जानकारी हुई है। पूरे मामले की जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देंगे। उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वार्ता के दौरान जिला महासचिव सुरेश पाल, सदर प्रभारी मनीषा दीपक, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत कटियार, छोटेलाल भारती भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed