फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Learn four took two days shabby stars

दो दिन में जर्जर तारों ने चार जानें लीं

Sat, 26 Nov 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 26 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Learn four took two days shabby stars
करंट की चपेट में आकर झुलसी चंद्रकली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

दो दिन में जर्जर तारों ने चार जानें लीं
उन्नाव। जर्जर विद्युत तार दो दिन में चार लोगों की मौत का कारण बने। एक महिला समेत तीन लोग जिंदगी मौत के बीच झूल रहे हैं।
मालूम हो कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवीदीनपुरवा निवासी कैलाश (35) पुत्र सरजू गुरुवार को अपने खेत में ट्यूबवेल बोरिंग करा रहा था। जर्जर होकर काफी नीचे लटक रही विद्युत लाइन में लोहे का पाइप छू जाने से कैलाश और भतीजे अशोक की मौत हो गई थी। जबकि मृतक अशोक का भाई संतोष, कैलाश पुत्र नत्थू व मिस्त्री श्रीपाल कुशवाहा गंभीर रूप से झुलस गए थे। शुक्रवार शाम को परियर के सुब्बाखेड़ा गांव में एचटी लाइन टूटकर गिरने से दादी और पौत्र की मौत हो गई।

घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
करंट से दादी और पौत्र की मौत की घटना से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। पूर्व प्रधान रमेश वर्मा ने बताया कि कई दशक से इस क्षेत्र की विद्युत लाइनों में लोहे के तार लगे हैं। काफी जर्जर हो चुकी विद्युत लाइन अक्सर टूटकर गिरती रहती है। कई बार अधिकारियों से लिखित व मौखित मांग की गई लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर गांव पहुंची सपा नेत्री
घटना की सूचना पर सपा नेत्री व सदर विधानसभा प्रभारी मनीषा दीपक घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा विद्युत विभाग की ओर से दिलाने को कहा। एसडीएम से किसान बीमा योजना से भी अर्थिक मदद दिलाने व जर्जर हो चुकी विद्युत लाइन तत्काल बदलवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच के बाद मिलेगा चाचा-भतीजे के परिजनों को मुआवजा
एक्सईएन ने बताया कि बांगरमऊ के बांगरमऊ के देवीदीन पुरवा गांव में हुई चाचा-भतीजे की मौत की घटना की जांच कराई जा रही है। अगर विद्युत लाइन तार जर्जर होने से नीचे लटकने की पुष्टि हुई तो मृतक आश्रितों को मुआवजा दिया जाएगा।

इस महीने करंट लगने से हुई मौत की घटनाएं
24 नवंबर- बांगरमऊ के देवीदीन पुरवा गांव में नीचे लटक रही एचटी लाइन में पाइप छूने से कैलाश और भतीजे अशोक की मौत।
05 नवंबर- औरास थाना क्षेत्र के जमालनगर में खेत से लौट रही दो सगी बहनों, सोनिका (15) और सोनम (11) पुत्री अशोक की रास्ते में गिरे एचटी लाइन के तार में चिपक कर मौत।

04 नवंबर- सफीपुर में फाल्ट की मरम्मत के दौरान आपूर्ति चालू होने से संविदा कर्मी कोईलीखेड़ा गांव निवासी शिवराज (50) की मौत।
01 नवंबर- हसनगंज के डकवा जगदीशपुर गांव में पोल टूटने से विद्युत लाइन की चपेट में आकर पूर्व विधायक राम खेलावन रावत के बेटे संजय रावत घायल, साथी रंजीत की मौत।
01 नवंबर- पुरवा कोतवाली के कटांव गांव निवासी बृंदा (70) व उसकी बहू सताना खेत में टूटकर गिरे विद्युत तार की चपेट में आकर झुलसीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed