{"_id":"5f149ea58ebc3e9fdb5a7b05","slug":"lakhs-stolen-in-three-houses-in-one-night-unnao-news-knp5721401161","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
चहोलिया गांव में चोरी की घटना की जानकारी देतीं रमाकांती व उनका बेटा शुभम।
- फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के ग्राम चहोलिया के मजरा चकहनुमान में चोरों ने तीन किसानों के घरों में धावा बोलकर जेवर-नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। घटना शनिवार रात उस समय हुई जब परिवार गर्मी व उमस होने से छत पर सो रहे थे। रविवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ितों के अनुसार जेवर नगदी सहित करीब 45 लाख रुपये की चोरी हुई है। तफ्तीश कर रही पुलिस को घटना में किसी नजदीकी के शामिल होने का शक है।
बेहटामुजावर के ग्राम चकहनुमान निवासी रमाकांती त्रिपाठी पत्नी राजेंद्र कुमार शनिवार रात परिवार के साथ छत पर सो रही थीं। देर रात चोर मकान के पीछे स्थित पंचायत भवन से छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। चोरों ने एक कमरे का ताला काटकर तिजोरी तोड़ दी। रमाकांती के अनुसार चोर तीन लाख रुपये, उनके व उनकी दो बेटियों लवली व निशा के जेवर सहित करीब चालीस लाख रुपये का माल ले गए हैं। सुबह घटना की जानकारी हुई।
चोरों ने इसी गांव निवासी किसान राधे यादव के मकान की दीवार फ ांद कर घर में दाखिल हुए। पीड़ित के अनुसार बक्से का ताला तोड़ कर 15 हजार रुपये जेवर पार कर दिए। इसी गांव निवासी संतोष कुमार आरख के घर को भी चोर ने निशाना बनाया। कमरे व बक्सों के ताले तोड़कर पांच हजार रुपये व जेवर पार कर दिए। सुबह चोरी की घटना का पता चलते ही पीड़ित सन्न रह गए। सूचना पर थाना बेहटामुजावर थाना प्रभारी भावनाथ चौधरी ने घटना स्थल पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि एक ही गांव में तीन घरों में चोरी की हुई है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।