{"_id":"626adc04ccd0c074242cf5cc","slug":"lakhs-stolen-from-two-houses-unnao-news-knp693859726","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
औरास। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में चोरों ने दो घरों को निशाना बना नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान पार कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।
पहली घटना में आलमखेड़ा निवासी शिवराम सिंह बुधवार रात आलू बेचने लखनऊ मंडी गया था। घर में पत्नी बच्चों के साथ सो गई।
मुख्य दरवाजे की कुंडी खोलकर घर में दाखिल चोराें ने 11 हजार रुपये और डेढ़ लाख के जेवर पार कर दिए। दूसरी घटना में सहदोई गांव निवासी देशराज के घर हुई। देर रात घर में दाखिल हुए चोराें ने 50 हजार रुपये और दो लाख का जेवर पार कर दिए।
घटना के समय देशराज परिवार के साथ छत पर सोया था। सुबह दोनों घटनाओं की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।