फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lakhs stolen from BJP leader and farmer's house

भाजपा नेता व किसान के घर लाखों की चोरी

Thu, 26 May 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from BJP leader and farmer's house
हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के लोहरामऊ गांव निवासी भाजपा नेता व संदाना में किसान के घर से चोरों ने नगदी और जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

मौरावां के लोहरामऊ गांव निवासी प्रकाश नारायण द्विवेदी ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह हिलौली से भाजपा के सोशल मीडिया संयोजक हैं। पिता प्रेमनाथ द्विवेदी अरुणांचल प्रदेश में अध्यापक हैं। चार दिन पहले वह पिता से मिलने गए थे। घर में पत्नी पूजा और देवर शुभम रहते हैं। घर में निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार रात चोरों ने घर में घुसकर 15 हजार रुपये व जेवर सहित आठ लाख का माल पार कर दिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी हुई।

वहीं संदाना गांव निवासी किसान अयोध्या प्रताप सिंह मंगलवार रात घर के बाहर सो रहे थे। रात में छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी, बक्सों से 40 हजार रुपये व जेवर समेत 15 लाख का सामान पार कर दिया। पीड़ित अयोध्या ने पड़ोसी तरुण सिंह के घर के पीछे की दीवार के सहारे चोरों के दाखिल होने का अंदेशा जताया है। एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed