फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   labour mother give birth girl child and refuses to adopt her

उन्नाव: मां के नवजात बच्ची को अपनाने से इनकार पर पहुंची बाल कल्याण समिति

Sun, 10 Jul 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
labour mother give birth girl child and refuses to adopt her
उन्नाव। दो बच्चे होने के बाद एक और बेटी होने पर महिला श्रमिक ने उसे अपनाने से मना कर दिया। जानकारी पर बाल संरक्षण अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। पति ने महिला को मानसिक रूप से बीमार बताया है। नवजात बच्ची को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से कोलकाता में रहने वाले सोनू व उसकी पत्नी सोनी (35) कानपुर नौबस्ता में मजदूरी करते हैं। सोनू ने बताया कि शनिवार को सोनी को प्रसव पीड़ा हुई तो वह परिचित महिला के साथ शुक्लागंज सीएचसी पहुंच गई।
विज्ञापन

वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही प्रसव हो गया। जच्चा-बच्चा को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनी ने नवजात बच्ची को अपनाने से इन्कार कर दिया तो हड़कंप मच गया। सूचना पर बाल संरक्षण अधिकारी संजय मिश्रा व सामाजिक कार्यकर्ता हरिवेंद्र सिंह जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रीती सिंह भी वहां पहुंचीं। उन्होंने जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। संजय मिश्रा ने बताया कि बच्ची का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उसे दो दिन एसएनसीयू में रखा जाएगा। सोनू ने बच्ची को अपनाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed