फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kuldeep Sengar's daughter released video, said why we have not right to live with honor

संगीता सेंगर की टिकट कटी तो कुलदीप सेंगर की बेटी ने जारी किया वीडियो, बोली क्या सम्मान से जीने का हक नहीं

Thu, 15 Apr 2021 04:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 15 Apr 2021 04:18 PM IST
सार

सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य पद का उम्मीदवार घोषित किया था। रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह संगीता सेंगर की प्रत्याशिता रद्द किए जाने की जानकारी दी थी। इसी मामले को लेकर कुलदीप और संगीता सेंगर की बेटी ने एक वीडियो जारी किया है। 

विज्ञापन
Kuldeep Sengar's daughter released video, said why we have not right to live with honor
बेटी एश्वर्या सेंगर, सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी एश्वर्या सेंगर ने अपनी मां व निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर का जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा से टिकट रद्द करने पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो जारी किया है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने कहा कि मेरा नाम क्या है.. शायद अब इससे फर्क ही नहीं पड़ता, पर मेरा सरनेम सेंगर है। पिछले तीन साल से मेरे परिवार के साथ अन्याय पर अन्याय किया जा रहा है। बोलीं मेरी मां 15 साल से जिला पंचायत सदस्य हैं। सक्रिय राजनीति का हिस्सा रही हैं। निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपना हर दायित्व निभाती आ रही हैं।
विज्ञापन


इसी वजह से उन्हे पिछले चुनाव में सभी सदस्यों ने उन्हे जिला पंचायत अध्यक्ष चुना था। आज एक महिला नेता की योग्यता, उनके अनुभव, मेहनत सबकुछ ताक पर रख दिया गया है। महिला आरक्षण पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस देश में महिलाओं के लिए रिजर्वेशन तो कर दिया गया। लेकिन जब चुनाव के लिए आगे आतीं हैं तो उनके पति या  पिता कौन है यह क्यों महत्वपूर्ण क्यों हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Kuldeep Sengar's daughter released video, said why we have not right to live with honor
कुलदीप सेंगर, पत्नी संगीता सेंगर - फोटो : amar ujala
क्या एक औरत की योग्यता किसी की बीबी, बेटी या बहन होने से कम हो जाती है, उसकी खुद की कोई पहचान नहीं। मैं आप से बस अपनी मां की गलती पूछना चाहती हूं। वो दागी कैसे हैं। क्या मुझे और मेरी मां को अब सम्मान से जीने का हक नहीं है। आज बोल रही हूं क्योंकि एक बार अन्याय को चुपचाप फिर से सह लिया तो शायद जमीर जिंदा रहना न गंवारा करे।



बता दें कि कुलदीप सेंगर की पत्नी व निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष को भरतीय जनता पार्टी ने फतेहपुर चौरासी तृतीय सीट से जिला पंचायत सदस्य पद का उम्मीदवार घोषित किया था। दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा होने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद पूर्व विधायक की पत्नी को प्रत्याशी बनाने पर विपक्षी दलों ने भाजपा पर तीखे हमले किए गए।

इसपर भाजपा बैकफुट पर आई और रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिह ने वीडियो जारी कर संगीता सेंगर की प्रत्याशिता रद्द किए जाने की जानकारी दी। कई दिनों से जारी गतिरोध के बाद गुरुवार को नामाकंन के अंतिम दिन संगीता सेंगर की बेटी ने टिकट मिलने की उम्मीद पूरी तरह खत्म होने के बाद यह वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed