फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kiln worker's body found hanging from a tree

Unnao News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला भट्ठा श्रमिक का शव

Tue, 02 Jan 2024 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kiln worker's body found hanging from a tree
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। सदर कोतवाली के बनकटा गांव में एक ईंट-भट्ठे में बेलदार का काम करने वाले श्रमिक का शव पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला। जीभ का कुछ हिस्सा कटा होने से परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। वहीं परिजन आक्रोशित हो गए और शव लेकर फिर ईट-भट्ठे पहुंच गए। देर शाम हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाना और सिर में डंडे से वार के निशान मिले हैं।
सदर कोतवाली हफीजाबाद बनकटा निवासी हीरालाल लोधी का पुत्र वीरेंद्र (20) गांव स्थित ईंट भट्ठे पर बेलदार था। मां रूपरानी ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे काम करके लौटा और खाने के बाद लेट गया। रात करीब 9:30 बजे उसके मोबाइल पर एक फोन आया और किसी से बातचीत और गाली-गलौज करते हुए भट्ठे की ओर चला गया और रात में घर नहीं लौटा। फोन मिलाया तो वह भी रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे ईट-भट्ठे के अंदर चिलवल के पेड़ में उसका शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। उसकी जीभ भी थोड़ी कटी थी। इससे परिजनों ने हत्या की आशंका भी जाहिर की। पुलिस ने जांच की और शव फंदे से उतरवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर के मृत घोषित करने पर परिजनों ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव लेकर जबरन फिर ईंट भट्ठे पहुंच गए। पीछे से पुलिस भी पहुंची, मृतक की जेब में पीछे की जेब में मोबाइल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन खोजी कुत्ता और फोरेंसिक टीम बुलाने की मांग पर अड़ गए। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हकीकत सामने आने की बात समझाई तो परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। रिपोर्ट में पहले सिर में डंडे से वार किए जाने के बाद फंदे से लटकाने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार सिर में डंडा मारने से जीभ कटने का अंदेशा है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना की जांच की रही है।

-----------


संक्षेप::::
दवा लेने निकली महिला लापता
बांगरमऊ। दवा लेने गए महिला घर नहीं लौटी। पति ने पत्नी की गुमशुदगी की तहरीर दी है। कोतवाल क्षेत्र के गांव मिसिरखेड़ा निवासी रूपलाल की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि पत्नी पायल सोमवार को दवा लेने बांगरमऊ आई थी। लेकिन वह घर नहीं लौटी। सभी संभावित स्थानों पर पता कर लिया लेकिन कुछ पता न चला। कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed