{"_id":"57d84c1e4f1c1beb5bd48448","slug":"khuda-ke-ghar-dua-ko-uthe-hajaaron-haath-thousands-came-to-the-house-of-god-praying-hands","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदा के घर दुआ को उठे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदा के घर दुआ को उठे हजारों हाथ
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
ईदगाह में नमाज अदा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की ईदगाह मस्जिद समेत कई स्थानों पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। शहर काजी ने शहर के हजारों मुस्लिम भाईयों को नमाजे दोगाना अदा करवाई। शहर काजी ने बकरीद की नमाज के पहले कुर्बानी की अहमियत बयान करते हुए बताया कि अल्लाह की राह में कुर्बान होने जा रहे हजरत इस्माइल अलै. को शैतान ने बहकाने की कोशिश की।
फरमाया कि मुझे रब की बारगाह में साबिर और शाकिर पाओगे। यह कहकर वह अल्लाह की राह मेें कुर्बान होने के लिए चल पड़े। नमाज और खुत्बे के बाद शहर काजी ने अल्लाह की बारगाह में सभी मुसलमान भाईयों की कुर्बानी और इबादतों की कुबूलियत की दुआ की। मुल्क में अमन चैन, मुल्क में रहने वालों के बीच भाईचारा और मुल्क के दुश्मनों की शिकस्तगी (हार) की दुआ में सभी नमाजियों ने आमीन की सदा बुलंद की।
खुत्बा और दुआए खैर के बाद सभी ने गले मिल कर एक दूसरे को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद लोगों ने अल्लाह की रजा के लिए इज्तेमाई और अपने घरों में कुर्बानी का एहतमाम किया। शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने जिले के सभी मुस्लिम और हिंदू भाईयों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है।
विज्ञापन
बांगरमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, ईदगाह में हाजी जियाउल आरफीन ने बकरीद की नमाज अदा कराई। बाकर मियां की दरगाह में हाफिज मोबीन ने नमाज पढ़ाई। इसके अलावा मुकरीयाना की मस्जिद, पुरबिया टोला की मस्जिद, आरफी मस्जिद व नसीमगंज की मस्जिद में भी नमाज अदा की गई। ईदगाह के बाहर विधायक बदलू खां, प्रमुख समाज सेविका आरती वाजपेयी, सपा जिला सचिव शरीफ खां ने ईद मिलन शिविर लगाए।
गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, बकरीद के मौके पर सुबह साढ़े आठ बजे ईदगाह में मौलाना इब्राहिम और हरदोई-उन्नाव मार्ग पर स्थित नूरी मस्जिद मे हाफिज सलीम ने नमाज अदा करवाई। फतेहपुर चौरासी, मियागंज, हसनगंज, सफीपुर, बीघापुर, नवाबगंज, सोहरामऊ, भगवंतनगर समेत पूरे जिले में बकरीद मनाई गई। हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की।
यहां पर मोहान नगर पंचायत चेयरमैन समरजीत यादव मौजूद रहे। नमाज समाप्ति के बाद उन्होंने नमाजियों से गले मिलकर उन्हें बकरीद की मुबारकबाद दी। सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसर कस्बे व आसपास के ग्रामीण अंचलो में लोगों ने नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। वहीं लोगों ने मिलनेवालों के घरों पर जाकर सिंवई खाई। वहीं घरों में कुर्बानियों का सिलसिला भी चलता रहा। इस मौके पर पुलिस व नगर पंचायत प्रशासन ने व्यवस्था चाक चौबंद रखी।