फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Keep doing your work with full dedication to move ahead: Pankaj Gupta

आगे बढ़ने के लिए पूरे मनोभाव से करते रहें कर्म : पंकज गुप्ता

Sun, 11 Aug 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Keep doing your work with full dedication to move ahead: Pankaj Gupta
उन्नाव। अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मेधावियों से कहा कि आगे बढ़ने के लिए पूरे मनोभाव से कर्म करते रहें। फल की चिंता न करें, क्योंकि लगन और मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। डीएम, एसपी, सीडीओ और सीओ सिटी ने भी छात्रों को सफलता के टिप्स देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए सफलता के सूत्र बताए। विधायक और अधिकारियों के हाथों मेडल और प्रशस्तिपत्र पाकर मेधावी खुश नजर आए।
विज्ञापन

शहर के कब्बाखेड़ा स्थित अरोड़ा रिसार्ट में शनिवार को अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता, डीएम गौरांग राठी, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। द राइजिंग स्टार एकेडमी के बच्चों ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

मेधावियों को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि हर वर्ग के लिए हृदय में कृतज्ञता होनी चाहिए। पहली कृतज्ञता अपने माता-पिता के प्रति व दूसरी गुरुजनों के प्रति, जिनके माध्यम से आप इतने अच्छे अंक ला सके। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उसकी तैयारी मन लगाकर करें, सफलता जरूर मिलेगी। डीएम ने मेधावियों से कहा कि अभी तो आपने सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ी है। आगे बहुत सारी चुनौतियां आने वाली हैं। लेकिन आप लोगों को रुकना नहीं है। बिना डरे उन चुनौतियों का सामना करके लक्ष्य को हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने ओलंपिक का उदाहरण देते हुए समझाया कि जो खिलाड़ी ओलंपिक में मेडल जीत रहें हैं। यह केवल उस एक दिन की मेहनत नहीं है, बल्कि इस मेडल के लिए कई वर्षों तक कड़ी मेहनत की है। इसलिए लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पहले से ही मेहनत करनी होगी। एसपी ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों पर अपनी पसंद का दबाव न बनाएं, वह जिस क्षेत्र में जाना चाहता हो उसे उसी के लिए मेहनत करने दें। सही दिशा में की गई मेहनत सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाएगी।

यह भी रहे मौजूद
आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक अमरेश गुप्ता, उत्तम हॉस्पिटल से देवकांत उत्तम, सरस्वती मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल से मुख्य वित्त अधिकारी अखिलेश कुमार मौर्य, वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट से डॉ. देशराज साहू, प्रतिष्ठा हॉस्पिटल से डॉ. आनंद कुमार, पार्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी से डॉ. शशि शेखर, अंबिका अजय त्रिवेदी, वाइब्रेंट स्कूल से सुधीर तिवारी, होटल कशिश क्राउन से अभिषेक मिश्रा, सियाराम हॉस्पिटल से अंबर राजपूत, अशोक पीजी महाविद्यालय से विवेक पटेल, प्रेम सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी से प्रेम सिंह, समाजसेवी रत्नेश सिंह, सनडीसन पब्लिक इंटर कॉलेज से प्रशांत मिश्रा, चंद्रशेखर आजाद से नेहा, किंग्सन स्कूल से ज्योति, अंबिका प्रसाद से अंजली, सेंट एलोसियस से अंकुर मिश्रा आदि मौजूद रहे।


इन स्कूलों के बच्चों को किया गया सम्मानित
पंचशिला इंटरनेशनल स्कूल ,चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज, सेंट ज्यूड्स कॉलेज, सेंट अलाइसेंस स्कूल, बेन हर इंटर कॉलेज, सनडीसन इंटर कॉलेज, किंग्सन इंटर कॉलेज, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, पैट्रियाट इंटर कॉलेज, वाइब्रेंट मैथमैटिक्स इंटरनेशनल स्कूल, जेएन शाह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, एसवीएम इंटर कॉलेज, अंबिका प्रसाद मेमोरियल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, मैचलेश सरस्वती इंटर कॉलेज, एसवीएम इंटर कॉलेज आदि के 200 से अधिक मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed