फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Karva Chauth today, auspicious time for worship till 6:54 pm

करवा चौथ आज, शाम 6:54 तक पूजन का शुभ मुहूर्त

Sun, 20 Oct 2024 04:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth today, auspicious time for worship till 6:54 pm
उन्नाव। करवा चौथ के पर्व को लेकर शनिवार देर रात तक सुहागिनें तैयारियों में व्यस्त रहीं। वहीं, करवा चौथ पर आज पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5: 46 से लेकर 6: 54 बजे तक रहेगा। आचार्य पंकज शुक्ला ने बताया कि वैदिक पंचांग के मुताबिक, करवा चौथ पर चांद निकलने का समय शाम 07 बजकर 53 मिनट रहेगा।
विज्ञापन


करवा चौथ पर खुद को संवारने के लिए सुहागिनों की एक दिन पहले ही शनिवार को बाजार में सुबह से भीड़ शुरू हो गई। शाम को तो हालत यह हुई कि पैर रखने की जगह नहीं बची। ब्यूटी पार्लर में ब्राइडल, फेसियल, आईब्रो, मेहंदी आदि के लिए सुबह से ही भीड़ रही। शाम होते ही यहां महिलाओं की भीड़ होने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। शहर की काफी महिलाओं ने मेकअप आर्टिस्ट को पहले से बुक करा लिया था और अपने घर पर ही मेकअप व मेहंदी लगवाई।
विज्ञापन

सदर बाजार, बीडी मार्केट और धवन रोड बाजार में महिलाएं चूड़ियां, ज्वैलरी, मेकअप किट, साड़ियां, लहंगा और शृंगार से जुड़ी चीजों की खरीदारी में देर रात तक व्यस्त रहीं। करवा चौथ को लेकर सराफा बाजार में भी रौनक रही पायल, बिछिया, डिजाइनर चेन, अंगूठी, झुमकी, नथ आदि की खरीददारी की। कपड़े और साड़ी की दुकानों में भी काफी रौनक रही। सिल्क और कढ़ाई वाली साड़ियां महिलाओं को खूब भाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------


पहली बार व्रत रखने वाली नवविवाहिताओं में उत्साह
हिलौली के गढ़ीथोक मोहल्ले की मोनी द्विवेदी ने बताया कि उनका करवा चौथ का यह पहला व्रत है और पूजन के लिए उत्साहित हैं। मेहंदी लगवाने के साथ अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली हैं।
गदनखेड़ा की प्रियंका पांडेय ने बताया कि पहली बार करवा चौथ पर पूजा करेंगी। उन्होंने बताया कि पर्व को खास बनाने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली है। शनिवार को खरीदारी भी की।
समदपुर की मीनाक्षी सिंह ने बताया कि इस बार उनका पहला करवा चौथ है। बताया कि यह दिन हमारे जीवन का सबसे सुखद दिन होगा। इसे यादगार बनाने के लिए उन्होंने कुछ तैयारियां की हैं।

सिविल लाइन की साधना मिश्रा ने बताया कि पहली बार व्रत रखने जा रही हैं। उन्होंने चूड़ी और शृंगार से जुड़ी चीजों की खरीदारी कर ली है। पूजन से जुड़ी सामग्री भी ले ली है। अब पूजन का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed