{"_id":"cc8398992576de186560dd53860017f5","slug":"jyoti-and-lakjvir-won-by-wrestling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति व लखवीर ने जीती कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति व लखवीर ने जीती कुश्ती
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 12 Oct 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज क्षेत्र के रसूलपुर में भारत सिंह राममूर्ति सिंह की स्मृति में विराट दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जिले के अलावा चंडीगढ़, राजस्थान, मथुरा, गाजियाबाद, दिल्ली, कन्नौज, झांसी, कानपुर सहित अन्य जिलों के दर्जनों पहलवानों ने अपनी किस्मत आजमाई।
विज्ञापन
दंगल में एक महिला कुश्ती दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महिला कुश्ती दिल्ली की शिवानी व कन्नौज की ज्योति के बीच हुई। महिला कुश्ती में दोनों पहलवानों के बीच दांवपेंच आजमाए गए। इसमें ज्योति ने शिवानी का पटखनी देकर विजय हासिल की।
विज्ञापन
दंगल में 48 कुश्तियां आयोजित हुईं। नवाबगंज के मनोज पहलवान, कानपुर के जावेद, गोंडा के घनश्याम, रायबरेली के शिवम सहित दर्जनों पहलवानों ने कुश्तियों में जबरदस्त रोमांच भरा, इसमें चंडीगढ़ के पहलवान लखवीर को दंगल केसरी के खिताब से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
पूर्व सांसद देवी बक्श सिंह ने विजेता को शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, केके सिंह, सुमेर सिंह आदि मौजूद रहे।