{"_id":"bbfdd4cf7c9a17cc5ea01b1d65a95ead","slug":"joint-commissioner-cooperative-tevar-shown-by-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त आयुक्त सहकारिता ने दिखाए कड़े तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त आयुक्त सहकारिता ने दिखाए कड़े तेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 27 Aug 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। सबसे कम ऋण बांटने और वसूली में सबसे पीछे रहने पर पुरवा के अपर जिला सहकारी अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। वहीं सूचना देने के बाद भी बैठक में उपस्थित न होने पर संयुक्त आयुक्त सहकारिता लखनऊ मंडल ने कार्यदायी संस्था पैकफेड के अभियंता पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विकासभवन सभागार में बुधवार को इफ्को की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें इफ्को के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक एआर गुप्ता ने कहा कि खेती में पोटाश की मात्रा प्रयोग की जाए। इससे फल और सब्जियों की पैदावार व गुणवत्ता दोनों बढ़ती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इफ्को की ओर से रबी सीजन में कृषि रक्षा रसायन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। सहकारिता विभाग लखनऊ मंडल के संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक जीके गोस्वामी ने कहा कि जब तक मृदा परीक्षण नहीं कराया जाता तब तक किस उर्वरक की कितनी मात्रा में आवश्यकता है इसकी सही जानकारी किसानों को नहीं हो पाएगी। इसलिए मृदा परीक्षण कराना आवश्यक है। इसके बाद संयुक्त आयुक्त ने विभागीय कार्यों की समीक्षा शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान पता चला कि तहसील पुरवा का ऋण वितरण व वसूली सबसे कम है। संयुक्त आयुक्त ने इस पर पुरवा एडीसीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए। जनपद में पैकफेड संस्था की ओर से 8 गोदाम बनाए जा रहे हैं। संस्था के अभियंता को बैठक की सूचना दी गई थी इसके बाद भी वह बैठक में नहीं आए। इस पर ज्वाइंट कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए अभियंता पर कार्रवाई की संस्तुति की।
संयुक्त आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के आनलाइन पंजीकरण की प्रतिदिन की जानकारी फोन पर सहायक आयुक्त आरएस सेंगर को बताएं। बैठक में सहायक आयुक्त आरएस सेंगर के अलावा उप महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक लि. व जिला प्रबंधक पीसीएफ के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।