{"_id":"58b471f54f1c1bde66830c45","slug":"jam-by-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम ने किया बेहाल
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग पर बड़े चौराहे के पास लगे जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतरतीब पार्किंग, अतिक्रमण के चलते पूरे दिन शहरी भीषण जाम से हलाकान रहे। शहर के मुख्य मार्ग पर गंदा नाला से रोडवेज बस स्टेशन तक करीब 300 मीटर दायरे में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पूरे शहर की शक्ल बिगाड़ दी है। यहां दिनभर लगने वाले जाम ने शहर को परेशान कर रखा है। सोमवार को भी दिन भर जाम की स्थिति रही। जाम के कारण कई स्कूल वाहन घंटों फंसे रहे। मरीज लेकर जिला अस्पताल जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। तीमारदारों के हंगामा करने पर पुलिस ने जैसे-तैसे एंबुलेंस को निकाला।
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग पर गंदा नाला से रोडवेज बस स्टेशन तक करीब 300 मीटर दायरे में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। फुटपाथ तक दुकानें सजी हैं। फुटपाथ पर खड़ी ठेलिया और अन्य दुकानों से भी जाम लगता है। बैंकों और बाजार में खरीदारी के लिए जाने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं। इसके चलते यहां लगने वाला जाम विकराल हो जाता है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे लगा जाम जाम पूरे दिन जी का जंजाल बना रहा। ईओ नरेंद्र मोहन मिश्रा ने बताया कि जाम से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। यातायात प्रभारी श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दे रहे हैं। बेतरतीब पार्क किए गए वाहनों का चालान भी किया जा रहा है। सुधार न हुआ तो नोटिस के बाद जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन