फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   jam annoyed people

जाम ने सताया

Sun, 17 Apr 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
jam annoyed people
शनिवार दोपहर जाम से जकड़ा शहर का मुख्य मार्ग। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर में जाम की समस्या हल करने के लिए बनीं योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पाईं। मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से समस्या गहराती जा रही है। शनिवार को भी शहर के मुख्य मार्ग पर सुबह दस से 11 बजे तक और दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक भीषण जाम लगा रहा। लोग धूप में तपते रहे।
विज्ञापन

अवैध पार्किंग से निजात के लिए नगर पालिका ने दो साल पहले सदर बाजार व कचहरी पुल के नीचे और पुरानी रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहन पार्किंग जोन बनाने के योजना बनाई थी। साथ ही शहर में वेंडिंग और नो वेंडिंग जोन भी चिह्नित किए थे। लेकिन अब तक कचहरी पुल के नीचे बड़ा चौराहे की तरफ केवल एक वेंडिंग जोन बना है।
विज्ञापन

जबकि जिला अस्पताल, आवास विकास और स्टेशन रोड पर वेंडिंग जोन की योजना अभी धरातल पर नहीं उतर पाई। इससे मुख्य मार्ग से लेकर कचहरी रोड, आवास विकास कालोनी, गंधीनगर तिराहा, जिला अस्पताल रोड, आदर्शनगर तक अतिक्रमण व सड़क पर पार्किंग होने से जाम की समस्या विकराल है। मुख्य मार्ग पर दिन में कई बार जाम लगता है। शनिवार को छोटा चौराहे से सदर बाजार तक कई बार जाम लगा। बड़ा चौराहा से गांधी नगर तक 10 मिनट की दूरी तय करने में लोगों को आधा घंटे लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये थी योजना
-कचहरी रेलवे पुल के नीचे सदर बाजार के लिए पार्किंग बनाने की योजना थी। इससे पुल पर और बाजार में सड़क पर वाहन खड़े होने से लगने वाले जाम से निजात मिलती।
- सदर बाजार के फुटपाथ की दुकानों को हटाने के लिए रेलवे पुल के नीचे दोनों तरफ वेंडिंग जोन बनाने की योजना थी। फुटपाथी दुकानदारों को नगर पालिका ने पीपी मॉडल (पब्लिक पार्टनरशिप) के तहत सस्ते किराये पर गुमटीनुमा अस्थायी दुकानें देने की योजना तैयार की थी। लेकिन अभी तक सिर्फ बड़ा चौराहे से बंद क्रॉसिंग तक ही मॉडल मार्केट बन पाई है।
नो वेंडिंंग जोन
डीएम आवास के सामने, कलक्ट्रेट, एसपी कार्यालय के सामने, गांधीनगर तिराहा, गदनखेड़ा बाईपास चौराहा, आवास विकास बाईपास तिराहा, बड़ा चौराहे से आईबीपी चौराहे तक, बड़ा चौराहे से छोटा चौराहे तक, जिला न्यायालय से जिला जज आवास के सामने तक का क्षेत्र।

वेंडिंग जोन
कलक्टरगंज, स्टेशन रोड, धवन रोड, आवास विकास कॉलोनी, मोतीनगर, पीडी नगर, जिला अस्पताल के सामने व पुराना जिला अस्पताल।
नगर पालिका के प्रभारी ईओ/एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि चुनावी आचार संहिता के कारण पूर्व में तय की गई कार्ययोजना पर अमल नहीं हो पाया। जाम की समस्या से निपटने के लिए पार्किंग, वेंडिंग जोन पर बनी कार्ययोजना की समीक्षा और आवश्यक सुधार कर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed