{"_id":"577ff3494f1c1bd7497fbb84","slug":"jagannath-yatra-taken-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली जगन्नाथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली जगन्नाथ यात्रा
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
धार्मक यात्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विशाल जगन्नाथ रथयात्रा मार्ग में भक्तों ने जगह-जगह पर प्रसाद, जल, शर्बत का वितरण किया। लोग भगवान जगन्नाथ की भक्ति में लीन दिखे। सभी लाउडस्पीकरों पर बज रहे भक्तिगीतों पर लोग झूमते रहे। रथयात्रा गांधी नगर स्थित दीनेश्वर मंदिर से निकलकर गांधीनगर चौराहा पहुंची। इसके बाद यात्रा कलक्टरगंज फाटक, डीएसएन मोड़, छोटा चौराहा, नागेश्वर मंदिर, बाला शाह मंदिर, अब्बास बाग मोड़, स्टेट बैंक, झंडेश्वर मंदिर बड़ा चौराहा, आईबीपी चौराहा, ओवर ब्रिज होते हुए मोती नगर स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान महिलाओं, लड़कियों व बच्चों ने ढोल नगाड़ों के साथ बज रहे भगवान जगन्नाथ के गीतों पर खूब नृत्य किया। यात्रा में मुख्य रूप से सदर विधायक पंकज गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रामप्रकाश चौरसिया, राजकुमार यज्ञसैनी, पवन अग्रवाल, राकेश सिंह, जीएस भदौरिया, संजय त्रिपाठी, पवन गुप्ता, संजय राठी, अजीत पाल सिंह, राम तनेजा, अजय शुक्ला, सुमित गुप्ता, मनीष सेंगर, विनय श्रीवास्तव, अजय अवस्थी, अशोक अवस्थी, सुनील सिंह, घनश्याम पांडे भी शामिल रहे।
इनसेट.......
यात्रा में शामिल झांकियाें ने मोहा मन
जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इनमें सबसे पहले भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम व बहन सुभद्रा के अलावा कई अन्य देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। शिव तांडव और राधा-कृष्ण के नृत्य ने भी भक्तों का मन मोहा।
विज्ञापन
इनसेट.......
प्रसाद के स्टाल लगे
रथयात्रा मार्ग पर भक्तों ने जगह-जगह पर अनेक प्रकार के प्रसाद के स्टाल लगाए थे। जिनमें शीतल जल, पूड़ी सब्जी, गुड़ चना, हलुआ, आईस्क्रीम आदि का प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन