फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   It was only 60 bucks for killing teacher

महज 60 रुपये के लिए हुई थी टीचर की हत्या

Thu, 25 Feb 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 25 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
It was only 60 bucks for killing teacher

शनिवार रात शुक्लागंज रोड पर हुई टीचर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि लूट का विरोध करने पर युवक को जान गवानी पड़ी। बदमाशों ने सिर में तमंचे की बट से ताबड़तोड़ वारकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल करते  हुए बताया कि शिक्षक के पास मोटी रकम मौजूद होने की जानकारी पर घटना को अंजाम दिया गया, लेकिन उसकी जेब से 60 रुपये ही मिले थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, मृतक की पर्स, एक श्रमिक से लूटी गई बेल्ट व टिफिन बरामद किया है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली के जवाहर नगर निवासी नीरज जायसवाल (38) मगरवारा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कामर्स के शिक्षक थे। स्कूल के बाद वहीं ट्यूशन भी पढ़ाते थे। गुरुवार को वह देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो पत्नी अनीता ने परिजनों और आसपास के लोगों को सूचना दी। सुबह अकरमपुर के पास नीरज का शव राख के ढेर पर पड़ा मिला था। शुरुआत में पुलिस परिवार के किसी सदस्य या प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जता रही थी। स्वाट टीम प्रभारी ऐनुद्दीन ने तफ्तीश शुरू की तो घटना की दिशा ही बदल गई। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मंगलवार हत्यारों को दबोच लिया। पकड़े गए हत्यारों में शुक्लागंज राजीव नगर खंती निवासी शिवम उर्फ हनुमान गुप्ता, सफीपुर कोवताली त्रिलोक खेड़ा निवासी संजय लोध और जगदीशपुर गांव निवासी मंगलू शामिल हैं। तीनों कई महीनों से शहर के मोहल्ला बुधवारी में रह रहे थे। जबकि गिरोह का सरगना आकाश धानुक उर्फ करिया फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि नीरज जायसवाल की तमंचे की बट से सिर में ताबड़तोड़ कई वार करके उसे बेदम करने के बाद लुटेरों ने जेब की तलाशी ली तो महज 60 रुपये मिले थे। एसपी ने बताया कि उसी रात इन लुटेरों ने एक और साइकिल सवार फैक्ट्री श्रमिक को भी अपना शिकार बनाकर लूट लिए थे। पुलिस टीम ने दो तमंचे, नीरज की पर्स और श्रमिक से लूटी गई बेल्ट व उसका टिफिन भी बरामद किया है।
विज्ञापन


इनसेट
ट्रेनों में चोरी करते लुटेरे-हत्यारे बन गए
वेंडर की शक्ल में ट्रेनों में छोटी चोरियां करने वाले बदमाश धीरे-धीरे दुस्साहसिक घटनाएं करने लगे और हत्यारे-लुटेरे बन गए। पकड़े गए तीनों हत्यारों की उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच ही है। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि पकड़े गए बदमाश दिन में ट्रेनों में वेंडरिंग करते थे और रात में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
मृतक के परिजनों को मिलेगी मदद-एसपी
मृतक नीरज की आर्थिक स्थित काफी खराब है वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने के साथ ही ट्यूशन कर अपनी पत्नी अनीता और बेटी की पालन पोषण करता था। एसपी ने बताया कि अनीता की मदद के लिए डीएम से बात की जाएगी और उसे पेंशन के अलावा अन्य संभव मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed