{"_id":"57f2afe34f1c1b8c3226fccd","slug":"investigation-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत की शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात की मौत की शुरू हुई जांच
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
meeting with subordinates
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की नवजात बच्ची की मौत के मामले की जांच शुरू की है। सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट ने जिला अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयन यूनिट पहुंचकर डॉक्टर व स्टाफ नर्स के बयान दर्ज किए। घटना से संबंधित अभिलेख भी कब्जे में लिए हैं।
मालूम हो कि पुरवा कोतवाली के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने 24 सितंबर को पुरवा सीएचसी में एक बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई इसपर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में एसएनसी यूनिट में डाक्टर के न होने से स्टाफ नर्स ने नवजात बच्ची को कानपुर ले जाने की सलाह देकर चलता कर दिया था। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर बच्ची को भर्ती न करने के आरोप लगाए थे। इलाज के अभाव में नवजात ने जिला अस्पताल के बाहर ही दम तोड़ दिया था। इस गंभीर मामले में डीएम ने मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दिए थे। सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट अशोक सिंह जिला अस्पताल स्थित न्यूबार्न केयर यूनिट में पहुंचे। उन्होंने स्टाफ के विषय में जानकारी ली। घटना वाले दिन अस्पताल में कौन-कौन ड्यूटी पर था इसका भी रिकार्ड खंगाला। रात मे डॉक्टर के न रुकने पर उन्होंने डॉक्टरों से पूछा कि आखिर रात में गंभीर बच्चों का इलाज कैसे होता है। नवजात की मौत की घटना में स्टाफ नर्स प्रतिमा ने सिटी मजिस्ट्रटे को बताया कि बच्ची को पहले भर्ती किया गया था लेकिन डॉक्टर के न से कानपुर रेफर कर दिया गया था। इस बीच परिजनों ने बच्ची को कानपुर ले जाने से इंकार कर दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि डॉक्टर व स्टाफ नर्स के बयान लिए गए हैं। अभी परिजनों के बयान लेना बाकी है। सभी के बयान और जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन