फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Instructions for cleaning of waterlogs, DIOS in the assessment center campus

मूल्यांकन केंद्र परिसर में जलभराव, डीआईओएस का सफाई का निर्देश

Sat, 14 Mar 2020 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Instructions for cleaning of waterlogs, DIOS in the assessment center campus
डा. जीनाथजी बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करते डीआईओएस राकेश कुमार। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का काम सोमवार से शुरू हो रहा है। शनिवार को डीआईओएस ने डॉ. जीनाथजी बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। परिसर में जलभराव व गंदगी देख प्रधानाचार्य से सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर के पांच स्कूलाें में 16 मार्च से बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो रहा है। केंद्रों पर व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए डीआईओएस राकेश कुमार डॉ. जीनाथजी दयाल बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पहुंचे। बताया कि मूल्यांकन कार्य सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सीसीटीवी की निगरानी में चलेगा। परिसर में जलभराव देख प्रभारी प्रधानाचार्या साधना अस्थाना को निर्देश दिए कि परिसर की सफाई करा दी जाए। कोरोना वायरस को देखते हुए शौचालय की सफाई रखी जाए। साथ ही हाथ धोने के लिए हैंडवाश की व्यवस्था हो ताकि किसी प्रकार की दिक्कतें न आएं। डीआईओएस ने बताया कि इसमें लापरवाही न की जाए। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शहर में बनाए गए पांच मूल्यांकन केंद्रों में डॉ. जीनाथजी, जीआईसी, जीजीआईसी, राजाशंकर सहाय, अटलबिहारी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इन सभी केंद्रों पर 3,66,327 उत्तर पुस्तिाकाओं का मूल्यांकन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र आवंटित उत्तरपुस्तिका प्राप्त अवशेष
डॉ. जीनाथ जी 67239 3986 63254
जीआईसी शहर 94763 15337 79406
जीजीआईसी शहर 58832 0 0
अटलबिहारी इंटर कॉलेज 85161 29680 55481
राजाशंकर सहाय इंटर कॉलेज 60332 37 0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed