{"_id":"f992f4f7880e6e2d578110750ba2be5d","slug":"installing-the-meters-in-the-homes-of-senior-officers-transferred-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर अफसरों के घरों में मीटर लगवाने में तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर अफसरों के घरों में मीटर लगवाने में तबादला
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता एसके मिश्रा का तबादला कानपुर देहात कर दिया गया है। चर्चा है कि आवासों में बिजली मीटर लगवाने के बाद एके मिश्रा कुछ प्रशासनिक अफसरों की आंखों की किरकिरी बन गए थे।
विज्ञापन
एसके मिश्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान जिला प्रशासन के कुछ सीनियर अफसरों के आवासों में मीटर लगवा दिया था। यही नहीं कई उच्चाधिकारियों से बिजली का बिल भी वसूला था। सूत्रों की मानें तो एक अधिकारी के यहां तो लाखों रुपये का बिल भेज दिया था।
विज्ञापन
सालों से बिल के नाम पर फूटी कौड़ी जमा न करने वाले अधिकारियों के यहां जब मीटर लग गए और बिलिंग चालू हो गई तो फ्री की बिजली जला रहे अफसरों के पैराें तले की जमीन खिसक गई। सूत्रों की मानें तो इस कार्रवाई से एसके मिश्रा, अधिकारियों के निशाने पर आ गए।
विज्ञापन
कई बैठकों में सीनियर अफसरों ने एक्सईएन को फटकार भी लगाई और कार्रवाई कराने की चेतावनी दी। इसके बाद भी उनकी कार्यशैली नहीं बदली। सूत्रों का यह भी कहना है कि जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों से बिजली बिल के लिए एक तरह का ‘पंगा’ लेना एक्सईएन को भारी पड़ गया।
सूत्रों की मानें तो प्रशासन से सहयोग न मिलने के कारण एसके मिश्रा ने खुद ही अपना स्थानांतरण करवाया है। एसके मिश्रा ने अपने तबादले की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें आदेश मिल चुका है। कानपुर देहात में इसी पद पर भेजा जा रहा है। उधर, अधीक्षण अभियंता ने बताया कि एक्सईएन प्रथम के तबादले से संबंधित कोई आदेश उनके पास नहीं आया है।