{"_id":"5ff35ffb8ebc3e3c86122465","slug":"inspection-unnao-news-knp6040125152","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन इंटरलॉकिंग के लिए नहीं रद्द होगी कोई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉन इंटरलॉकिंग के लिए नहीं रद्द होगी कोई ट्रेन
विज्ञापन
नॉन इंटरलॉकिंग का पैनल लगाते रेल कर्मी।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। इलेक्ट्रो मैकेनिकल इंटरलॉकिंग को नॉन इंटरलॉकिंग व्यवस्था में बदलने के लिए आठ जनवरी को ब्लॉक तो लिया जाएगा, लेकिन इसके लिए किसी ट्रेन का परिचालन रद्द नहीं किया जाएगा। इसलिए मेगा ब्लाक में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित किए बिना पूरा कार्य कराया जाएगा।
कानपुर-लखनऊ रेल खंड को नॉन इंटरलॉकिंग सिस्टम के तहत संचालित किए जाने का रेलवे युद्ध स्तर पर कार्य पूर्ण करा रही है। रेलवे स्टेशन पर पांच प्लेटफार्मों पर कानपुर, लखनऊ, रायबरेली व बालामऊ रेल खंड से आने वाली ट्रेनों को लेकर आगे बढ़ाने की अब तक प्रयोग में लाई जा रही व्यवस्था परिर्तन के लिए आठ जनवरी को तीन-तीन घंटे के लिए तीन बार ब्लॉक मांगा गया है। काम करा रहे तकनीकी दल के अधिकारियों ने मेगा ब्लॉक के दौरान कई यात्री ट्रेन रद्द करने सहित कइयों का मार्ग परिवर्तित किए जाने का प्रस्ताव भेजा था।
हालांकि मेगा ब्लॉक की अब तक दिल्ली स्थित रेल भवन से स्वीकृति नहीं मिली है। लखनऊ से आए वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक ने सोमवार को यहां पहुंच कर मातहतों के साथ कार्य की समीक्षा की। उन्होंने ट्रेनों का परिचालन रद्द करने या रूट बदलने के प्रस्ताव को नकारते हुए काम पूर्ण किए जाने पर जोर दिया। रेल अधिकारी ने कहा काम करने के लिए ब्लॉक तो दिलाया जाएगा लेकिन कम से कम समय में काम पूरा करने पर अमल किया जाए। इसके लिए सभी इंतजाम पहले से कर लें।