फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   inlaws were blamed of woman 's muder

ससुरालियों पर महिला की हत्या कर शव फेंकने का आरोप

Sun, 13 Feb 2022 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
inlaws were blamed of woman 's muder
एसपी कार्यालय में बेसुध लापता रामसुमेर की मां सुनीता। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। ससुराल से लापता युवक की बाइक, मोबाइल, पर्स व अन्य सामान कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र में अटलघाट पर मिलने व पुलिस के कार्रवाई न करने से नाराज परिजनाें ने शनिवार को एसपी दफ्तर पहुंचकर न्याय मांगा। युवक की मां ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। एएसपी ने पुरवा कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के अनवार नगर हाथी मंदिर निवासी रामसुमेर यादव (32) नौ फरवरी को पत्नी सावित्री के साथ बाइक से पुरवा कोतवाली के गांव मंगतखेड़ा में रहने वाले ममेरे साले आशीष के तिलक समारोह में शामिल होने गया था। 10 फरवरी को वह रहस्यमय हालात में लापता हो गया था। उसी शाम लगभग 6 बजे कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र के
विज्ञापन

अटल घाट में रामसुमेर का मोबाइल, कोट, पर्स, बाइक की चाबी व हेलमेट मिलने के बाद अनहोनी की आशंका के कारण परिजनों ने कोहना थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने पुरवा से लापता होने की बात कहकर परिजनों को चलता कर दिया। परिजन पुरवा कोतवाली पहुंचे तो वहां भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। शनिवार को लापता
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसुमेर का भाई आशुतोष व मां सुनीता अन्य परिजनों के साथ एसपी से मिलने पहुंचे। एसपी के न मिलने पर एएसपी शशिशेखर को पीड़ा बताई। उसने बेटे के ससुरालियों पर उसकी हत्या कर शव नदी में फेंकने का शक जता कार्रवाई की मांग की है। एएसपी ने कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed