फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Indecent conversation with the girl on the phone, checkpoint in-charge spot

युवती से फोन पर अशोभनीय वार्ता में चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Tue, 08 Sep 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Indecent conversation with the girl on the phone, checkpoint in-charge spot
उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थाना के ऊगू चौकी प्रभारी का सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें उनके द्वारा एक युवती से अशोभनीय वार्ता किए जाने पर एसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया। चर्चा है कि युवती ने ऑडियो लखनऊ के एक पुलिस अधिकारी को सुनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आते ही एसपी ने चौकी प्रभारी पर कार्रवाई करते हुए एएसपी दक्षिणी को विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ऊगू कस्बा निवासी एक युवती ने एक महिला को अपना प्लॉट बेचा था। बिक्री किए गए प्लॉट पर एक अन्य युवक ने पहले से कब्जा कर रखा था। महिला जब प्लॉट पर निर्माण कराने पहुंची तो कब्जेदार से उसका विवाद हो गया। जिस पर महिला ने प्लॉट मालिक युवती से इसकी शिकायत की। युवती ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिस पर ऊगू चौकी प्रभारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए। इसी मामले में युवती अपनी मां के साथ चौकी प्रभारी से मिलने पहुंची थी। इसी के बाद चौकी प्रभारी ने युवती को फोन कर उससे दोस्ती करने समेत अन्य वार्ता की। वार्ता में उन्होंने कई अशोभनीय शब्दों का भी प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन

युवती ने लखनऊ के पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बाद चौकी प्रभारी के ऑडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किरकिरी होती देख एसपी रोहन पी कनय ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर एएसपी दक्षिणी धवल जायसवाल को विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। सीओ सफीपुर एके राय ने ऑडियो वायरल होने पर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किए जाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed