फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Income Tax Department's investigation in Mirza Group's units not completed even in 63 hours

Unnao News: मिर्जा ग्रुप की इकाइयों में 63 घंटे में भी पूरी नहीं हुई आयकर विभाग की जांच

Sun, 14 Sep 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department's investigation in Mirza Group's units not completed even in 63 hours
फोटो- 42- ऑलिव फैक्टरी के अंदर जाते आयकर विभाग के अ​धिकारी। संवाद
उन्नाव। चर्म व अन्य उत्पाद बनाने वाली मिर्जा ग्रुप की पांच इकाइयों में आयकर विभाग की जांच लगातार 63 घंटे से जारी है। जिन फैक्टरियों में जांच हो रही है उनमें शनिवार को भी काम नहीं हुआ। विभाग के अधिकारी कंप्यूटर डेटा, जमा-निकासी और बैंक खातों का मिलान करने में जुटे हैं। सूत्रों के अनुसार जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और शनिवार में भी टीमें जांच करती रहेंगी।
विज्ञापन

आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने गुरुवार सुबह छह बजे अकरमपुर में स्थित मिर्जा इंटरनेशनल ग्रुप की यूनिट नंबर एक और दो के अलावा ग्रुप से जुड़ी ऑलिव, जिमपैक और रेड टेप में एक साथ छापा मारा था। 40 सदस्यीय अलग-एलग टीमें शनिवार रात नौ बजे तक जांच करती रहीं। सूत्रों के अनुसार जांच का दायरा लगातार बढ़ने से समय भी बढ़ता जा रहा है। दावा है कि कई खामियां मिलने से जांच अधिकारी उनके संबंध में विशेष जानकारी रखने वाले लोगों की भी मदद ले रही हैं। जांच जारी होने से शनिवार को भी पांच इकाइयों मेंं काम बंद रहा। मिर्जा इंटरनेशनल के जीएम अकील खान से संपर्क करने के प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा।

फोटो- 42- ऑलिव फैक्टरी के अंदर जाते आयकर विभाग के अधिकारी। संवाद

फोटो- 42- ऑलिव फैक्टरी के अंदर जाते आयकर विभाग के अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed