फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   In the present philosophy of the Buddha relevant

मौजूदा परिवेश में बुद्ध दर्शन ही प्रासंगिक

Tue, 05 May 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव।
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव। Updated Tue, 05 May 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
In the present philosophy of the Buddha relevant

जिले में त्रैविधि पावन बुद्ध महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रजा बुद्ध बिहार वाजिदपुर में हुए कार्यक्रम में भीमरत्न रावत ने कहा कि आज के परिवेश में बुद्ध दर्शन ही महत्वपूर्ण एवं प्रासंगिक है। जापान, थाईलैंड, कोरिया, इंडोनेशिया, वर्मा, श्रीलंका आदि इसी दर्शन पर चलकर विश्व में सबसे विकासशील देश हैं।

विज्ञापन


कोषागार के पूर्व अपर निदेशक गजोधर प्रसाद ने कहा कि देश में आज भी संविधान को पूरी तरह से लागू नहीं किया गया है। भारत को पुन: विश्व गुरु का स्थान तब मिलेगा जब इसे पुन: बुद्ध धम्म बना दिया जाए। इसकी जिम्मेदारी केंद्र की सरकार व न्याय पालिका की बनती है।
विज्ञापन


आर जी कुरील ने समाज में व्याप्त विषमताओं पर बुद्ध धम्म अपनाने की सीख दी। राष्ट्रकवि शिव बालकराम सरोज ने गीत के माध्यम से बुद्ध दर्शन पर विचार व्यक्त किए। संचालन आरपी शील ने किया। यहां चेतराम भारती, मुकेश कुमार, रामऔतार कुरील, आरएन रावत, अमृतलाल, बजरंग बहादुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श विद्या मंदिर गीतापुरम में छात्र-छात्राओं को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए उन्हें शपथ दिलाई गई। यहां हेड गर्ल आद्या दीक्षित, हेड ब्वाय कार्तिकेय प्रताप सिंह के अलावा अरावली हाउस, हिमालय हाउस के  लीडर शिवम, अनुराधा, गरिमा, वेदांश,ने विद्यालयों की अपनी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी स्वयं व्यवस्थित ढंग से चलाने की प्रतिज्ञा ली।

 सिविल लाइन्स स्थित डॉ. राधाकृष्णन इंटर कॉलेज में भगवान बुद्ध का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां प्रधानाचार्या विनोद श्रीवास्तव ने उनके आदर्शों पर चलने की सीख दी। यहां राम प्रकाश शुक्ला, विनोद शुक्ला, नीरज तिवारी, हिमांशु यादव, मनोज तिवारी, अनूप श्रीवास्तव, दीपा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

 
बौद्ध विहार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भगवान बुद्ध के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने जो मार्ग दिखाया है वही मार्ग हमारे मन को शक्ति, शान्ति और उन्नति देने वाला है।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed