फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   In the dispute, the wife was brutally beaten, then strangled to death in unnao

UP News : विवाद में पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला

Sat, 09 Jul 2022 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
In the dispute, the wife was brutally beaten, then strangled to death in unnao
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

एक सप्ताह पहले मायके से आई पत्नी की बेरहमी से पीटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने आठ साल पहले दिल्ली में प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन


 पुरवा कोतवाली के मोहल्ला वजीरगंज निवासी संजय सैनी आठ साल पहले दिल्ली में काम करता था। दिल्ली के सरोजनी नगर निवासी ऊषा से उसके प्रेम सबंध हुए और दोनों ने शादी कर ली। ऊषा अनुसूचित जाति की होने से संजय को अपने परिवारिक विरोध का भी सामना करना पड़ा था। तीन साल पहले संजय पत्नी ऊषा और दो बच्चों कृष्णा (5) व ढाई साल की बेटी अनन्या को लेकर घर चला आया था और यहां कस्बे में ही फूल बेचने का काम करने लगा।
विज्ञापन


शराब के आदी होने से संजय और ऊषा के बीच अक्सर विवाद होता था। तीन महीने पहले वह ऊषा को उसके मायके दिल्ली छोड़कर आ गया था। एक सप्ताह पहले ऊषा दोनों बच्चों को दिल्ली में अपनी मां प्रभा के पास छोड़कर पुरवा आ गई थी। वह पति के साथ ही रहने की जिद कर रही थी। इसी को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार देर शाम संजय नशे की हालत में घर पहुंचा तो ऊषा ने ऐतराज जताया। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ और संजय ने लात घूंसों से जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उसका गला दबाकर हत्या कर दी। मोहल्ले के लोगों को जानकारी हुई तो पुलिस को बताया। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह मौके पर पहुंचे ऊषा को एंबुलेंस से पुरवा स्वाथ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली में रहने वाले मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई है। बताया कि तहरीर और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों में अक्सर विवाद की बात सामने आई है। शुक्रवार को शराब पीने को लेकर पत्नी ने ऐतराज जताया तो उसने मारपीट के दौरान गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed