फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in road accident 3 people dead

सड़क हादसे में तीन की मौत, छह लोग घायल

Fri, 16 Sep 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 16 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
in road accident 3 people dead
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अलग-अलग जगहों पर मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक जालौन के बबीना का रहने वाला है। घटनाओं से दिनभर जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से वह निजी अस्पताल चले गए।
चालक को आई झपकी, खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज
सोहरामऊ हाईवे पर अजगैैन थाना क्षेत्र के मिश्रीगंज के पास बुधवार देर रात खड़े ट्रक में किदवई नगर डिपो की बस पीछे से जा घुसी। हादसे में बस में सवार जालौन के बबीना निवासी श्रीनारायण गुप्ता (45) की मौके पर मौत हो गई। श्रीनारायण लखनऊ के बुद्धेश्वर में पीडब्लूडी के प्लांट में कुक का काम करता था। बुधवार रात वह रोडवेज से घर लौट रहा था। स्थानीय लोगों ने चालक के झपकी आने से दुर्घटना का अंदेशा जताया है। हादसे के समय बस में करीब 50 सवारियां थीं। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य को मामूली चोटें आईं। अजगैन पुलिस ने  एंबुलेंस से घायल दिलीप, सुनीता, सुधीर, गुड्डू को सीएचसी पहुंचाया। सुधीर व गुड्डू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। उधर, संडीला हरदोई निवासी ट्रक चालक प्रवीण ने बताया कि वह लखनऊ ऐशबाग से प्लाईवुड लेकर कानपुर जरीब चौकी जा रहा था। अजगैन के पास उसे ट्रक रोक दिया। इसी बीच तेज रफ्तार बस पीछे से ट्रक में घुस गई। जबरदस्त टक्कर लगने से ट्रक खंती में पलट गया। घटना की जानकारी पाकर मृतक श्रीनारायण के परिजनों में कोहराम मच गया। श्रीनारायण अपने पीछे पत्नी मुन्नी व चार बच्चों को छोड़ गया।
विज्ञापन

 
कार की टक्कर से टेंपो सवार महिला की मौत
सफीपुर-मियांगज मार्ग पर आसीवन थाना क्षेत्र के सिंधौरा मोड़ के पास सवारियों से भरा टेंपो पीछे से कार से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार आसीवन थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी चंद्रकली (35) पत्नी अमृतलाल की मौके पर मौत हो गई। पति अमृतलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। टेंपो में सवार अन्य सवारियों को भी मामूली चोटें आई हैं। इलाज के निजी अस्पताल चले गए। पत्नी की मौत से पति फूट-फूटकर रो पड़ा। छह बच्चों से ममता का साया उठ गया । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर के बल गिरा, हेलमेट न होने से गई जान
सदर कोतवाली के गंगूखेड़ा गांव निवासी गिरधारी (40) गुरुवार सुबह बाइक से अपने साढ़ू के घर गयादीनखेड़ा अचलगंज को निकला। हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास के पास सांसद आवास के सामने उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक समेत गिरधारी भी सिर के बल गिर गया। हेलमेट न होने से सिर में गंभीर चोट आ गई। पुलिस ने उसे बेहोशी हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गिरधारी की मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची कोहराम मच गया। उसकी पत्नी रीना छाती पीट-पीटकर रो पड़ी। रोते-बिलखते हुए वह अन्य परिजनों के साथ पीएम हाउस पहुंची। जहां पति के शव से लिपटकर चीख पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed