{"_id":"57daf5e94f1c1bf504d4797a","slug":"in-road-accident-3-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन की मौत, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन की मौत, छह लोग घायल
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों पर मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक जालौन के बबीना का रहने वाला है। घटनाओं से दिनभर जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से वह निजी अस्पताल चले गए।
चालक को आई झपकी, खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज
सोहरामऊ हाईवे पर अजगैैन थाना क्षेत्र के मिश्रीगंज के पास बुधवार देर रात खड़े ट्रक में किदवई नगर डिपो की बस पीछे से जा घुसी। हादसे में बस में सवार जालौन के बबीना निवासी श्रीनारायण गुप्ता (45) की मौके पर मौत हो गई। श्रीनारायण लखनऊ के बुद्धेश्वर में पीडब्लूडी के प्लांट में कुक का काम करता था। बुधवार रात वह रोडवेज से घर लौट रहा था। स्थानीय लोगों ने चालक के झपकी आने से दुर्घटना का अंदेशा जताया है। हादसे के समय बस में करीब 50 सवारियां थीं। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य को मामूली चोटें आईं। अजगैन पुलिस ने एंबुलेंस से घायल दिलीप, सुनीता, सुधीर, गुड्डू को सीएचसी पहुंचाया। सुधीर व गुड्डू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। उधर, संडीला हरदोई निवासी ट्रक चालक प्रवीण ने बताया कि वह लखनऊ ऐशबाग से प्लाईवुड लेकर कानपुर जरीब चौकी जा रहा था। अजगैन के पास उसे ट्रक रोक दिया। इसी बीच तेज रफ्तार बस पीछे से ट्रक में घुस गई। जबरदस्त टक्कर लगने से ट्रक खंती में पलट गया। घटना की जानकारी पाकर मृतक श्रीनारायण के परिजनों में कोहराम मच गया। श्रीनारायण अपने पीछे पत्नी मुन्नी व चार बच्चों को छोड़ गया।
विज्ञापन
कार की टक्कर से टेंपो सवार महिला की मौत
सफीपुर-मियांगज मार्ग पर आसीवन थाना क्षेत्र के सिंधौरा मोड़ के पास सवारियों से भरा टेंपो पीछे से कार से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार आसीवन थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी चंद्रकली (35) पत्नी अमृतलाल की मौके पर मौत हो गई। पति अमृतलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। टेंपो में सवार अन्य सवारियों को भी मामूली चोटें आई हैं। इलाज के निजी अस्पताल चले गए। पत्नी की मौत से पति फूट-फूटकर रो पड़ा। छह बच्चों से ममता का साया उठ गया । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
सिर के बल गिरा, हेलमेट न होने से गई जान
सदर कोतवाली के गंगूखेड़ा गांव निवासी गिरधारी (40) गुरुवार सुबह बाइक से अपने साढ़ू के घर गयादीनखेड़ा अचलगंज को निकला। हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास के पास सांसद आवास के सामने उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक समेत गिरधारी भी सिर के बल गिर गया। हेलमेट न होने से सिर में गंभीर चोट आ गई। पुलिस ने उसे बेहोशी हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गिरधारी की मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची कोहराम मच गया। उसकी पत्नी रीना छाती पीट-पीटकर रो पड़ी। रोते-बिलखते हुए वह अन्य परिजनों के साथ पीएम हाउस पहुंची। जहां पति के शव से लिपटकर चीख पड़ी।