फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   In Kasturba schools, girl students will get a chance to excel in sports along with studies

Unnao News: कस्तूरबा स्कूलों में छात्राओं को मिलेगा पढ़ाई के साथ खेल में बढ़ने का मौका

Sun, 12 Jan 2025 04:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:16 AM IST
विज्ञापन
In Kasturba schools, girl students will get a chance to excel in sports along with studies
उन्नाव। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में अब पढ़ाई के साथ छात्रों को खेलकूद में भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सरकार ने ''एक केजीबीवी-एक खेल योजना'' लागू की है। इसके तहत कस्तूरबा विद्यालयों में खेलों की आधारभूत सुविधाएं बढ़ाकर उनका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए एक शिक्षिका को खेल शिक्षिका के रूप में नामित किया जाएगा। खास बात यह है कि केजीबीवी में होने वाली प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राएं सीधे राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगी। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि जिले में 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। उनमें 1300 छात्राएं पंजीकृत हैं। केजीबीवी में वार्डन की अध्यक्षता में व्यायाम शिक्षिका या क्रीड़ा प्रभारी के साथ दो शिक्षिकाओं व दो छात्राओं की समिति की गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय में जो भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी, उनका संचालन यही खेल समिति करेगी। विद्यालय में उपलब्ध खेल के मैदान और बालिकाओं की रुचि के आधार पर प्रत्येक केजीबीवी एक खेल का चयन करेगी। बताया कि यदि कहीं खेल मैदान नहीं है तो नजदीकी सार्वजनिक मैदान या स्टेडियम का भी उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं के लिए समय का प्रबंधन भी किया जाएगा। इसमें पढ़ाई शुरू होने से पहले या पढ़ाई समाप्त होने के बाद खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में जिले के दो कस्तूरबा विद्यालयों का चयन एक केजीबीवी एक खेल में किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं।





समय-समय पर होगी स्वास्थ्य जांच

बीएसए ने बताया कि बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं समय-समय पर पोषण व स्वास्थ्य जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें उन्हें उत्तम पोषण आहार आदि से संबंधित जानकारी देने के साथ अच्छी सेहत के लिए सावधानियां बताई जाएंगी। समय-समय पर नजदीकी अस्पताल से समन्वय स्थापित कर छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा। प्रत्येक छात्रा की ऊंचाई, वजन और ब्लड ग्रुप आदि का विवरण भी रखा जाएगा। इसके अलावा बालिकाओं की खेल और पढ़ाई को लेकर काउंसिलिंग भी की जाएगी।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed