{"_id":"5866ae234f1c1b255eeec850","slug":"in-fog-accident-occured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में पलटा ट्रक, क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में पलटा ट्रक, क्लीनर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
kin of deceased
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आसीवन के बारी थाना से बांस लादकर कानपुर जा रहे ट्रक के सामने अचानक बाइक सवार के आने से चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे जाकर पलट गया। घटना में ट्रक के परिचालक रियाज उर्फ कल्लू (20) पुत्र सद्दीक निवासी शास्त्री नगर रसूलाबाद आसीवन की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंचे आसीवन थानाध्यक्ष ने जेसीबी बुलाकर ट्रक को हटवाया लेकिन तब तक रियाज की मौत हो चुकी थी। मृतक चार भाईयों सबसे छोटा था। पिता खेती कर परिवार पालन पोषण करते हैं। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
मृतक के पिता सद्दीक ने बताया कि उसका विवाह अभी नहीं हुआ था। रियाज को ट्रक चलाने का शौख था। ट्रक चलाने के लिए वह क्लीनर का काम करने लगा था।
असीवन थानाध्यक्ष रंधा यादव ने बताया कि कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। ट्रक को जेसीबी से किनारे खड़ा करा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
-------------------