{"_id":"577ff4ff4f1c1b446c7fb669","slug":"in-blast-7-children-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधजले पटाखों में विस्फोट, सगे भाइयों समेत सात बच्चे झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधजले पटाखों में विस्फोट, सगे भाइयों समेत सात बच्चे झुलसे
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अधजले पटाखों को जलाने की कोशिश में तीन सगे भाई-बहन सहित सात बच्चे झुलस गए। पांच का नवाबगंज सीएचसी में इलाज चल रहा है, जबकि दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये अधजले पटाखे बच्चों ने गुरुवार को आई बारात के दौरान इकट्ठा किया था। घटना अजगैन थाना क्षेत्र के ऐतबारपुर गांव में शुक्रवार दोपहर हुई।
विज्ञापन
ऐतबारपुर गांव निवासी जगतपाल की बेटी की गुरुवार को शादी थी। बारात में हुई आतिशबाजी में कुछ अनार व अन्य पटाखे अधजले रह गए। शुक्रवार को इसी गांव के अकील का बेटा मो. वसीम (15) अधजले अनार बीन लाया और दोपहर को भाई शरीफ (12) के साथ जानवर चराने के लिए खेतों की ओर गया। खेत में पहुंचने पर वसीम ने झोले से अधजले अनार निकाले और बारूद इकट्ठा की। इसी बीच मोहल्ले की तीन सगी बहनें सानिया (8) समा (6), सलमा (5) व साहिल (12) तौहीर (13) वहां पहुंच गए। खेल-खेल में किसी बच्चे ने बारूद में जलती माचिस की तीली फेंक दी, जिससे जबरदस्त विस्फोट हुआ और सभी बच्चे झुलस गए। धमाके की आवाज सुन गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सगे भाई वसीम और शरीफ दर्द से छटपटा रहे थे। अन्य मामूली रूप से झुलसे थे। आनन-फानन में सभी को सीएचसी नवाबगंज लाया गया। वसीम और शरीफ की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन