फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Improve power system

बिजली व्यवस्था में होगा सुधार

Fri, 06 Feb 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 06 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Improve power system
उन्नाव। निराला प्रेक्षागृह में प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री जंतु उद्यान डा. शिव प्रताप यादव ने गरीबों को कंबल, सोलर लाइट, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत चेक और सोलर लाइटों का वितरण किया गया।
विज्ञापन


 जिला योजना की बैठक से पूर्व जनपद के प्रभारी डा. शिव प्रताप यादव ने कहा कि सरकार सोशल सेक्टर की योजनाओं के साथ विकास और निर्माण कार्य तेजी से चला रही है। गरीबों के लिए समाजवादी पेंशन योजना, लोहिया आवास योजना, समाजवादी एंबुलेंस सेवा, नि.शुल्क चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण आदि क्षेत्रों में कार्य कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था में शीघ्र ही सुधार किया जाएगा। तहसील स्तर पर श्रमिकों की पंजीयन के लिए कैंप लगेंगें। इसमें 500 गरीबों में कंबल का वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड भवन तथा निर्माण के लिए करने वाले मजदूरों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजना में 100 लाभार्थियों को सोलर लाइट, 100 साइकिल, 03 लाभार्थियों को 34500 रुपये मृत्यु एवं अन्त्येष्टि सहायता योजना की चेक दी गई, शिशु हितलाभ योजना के 45 लाभार्थियों को 486000 रुपये की चेक,  मातृत्व हितलाभ योजना के अंतर्गत 13 लाभार्थियों को 45000 रुपये की धनराशि की चेक के माध्यम से दी गई।


मेधावी छात्र योजना की अंतर्गत 05 लाभार्थियों को 18000 रुपये की धनराशि दी। इस दौरान विधायक कुलदीप सिंह, बदलू खां, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, सीडीओ नेहा शर्मा, एडीएम शिवेंद्र कुमार सिंह, एसपी एमपी सिंह, प्रभा यादव, एसडीएम जसजीत कौर, सहायक श्रमायुक्त वीपी द्विवेदी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed