{"_id":"586bf2b04f1c1ba709159868","slug":"if-you-do-not-cache-the-commotion-of-the-account-holders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश न मिलने पर खाताधारकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश न मिलने पर खाताधारकों ने किया हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
परियर स्थित ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त में लगी भीड़।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले की ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त नोटबंदी के 56वें दिन भी करेंसी की किल्लत से जूझी रही हैं। परियर शाखा में करेंसी की कमी पर खाताधारकों ने मैनेजर को परिसर के बाहर ही रोक लिया और कैश दिलाने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। भीड़ का गुस्सा देख मैनेजर ने तत्काल उच्च अधिकारियों से फोन पर बात कर दो दिन में पर्याप्त कैश होने पर 24 हजार तक के भुगतान का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए और वापस अपने घर गए।
ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त परियर में नोटबंदी के बाद से लगातार करेंसी को लेकर हाहाकार मचा है। इस शाखा में अभी तक गिनेचुने खाताधारकों को ही 24 हजार रुपये का भुगतान किया जा सका है। करेंसी की किल्लत ऐसी बनी हुई है कि पांच हजार के भुगतान के लिए भी लोगों को चार से पांच दिन घंटों कतारों में जूझने के बाद भी भुगतान नसीब नहीं हो रहा है। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे सैदापुर गांव निवासी 70 वर्षीय चिरंजीव के अलावा रामचंद्र, मंजू देवी, रामधार निषाद, बब्लू कश्यप, बेचे लाल समेत दो दर्जन से अधिक लोग दो से पांच हजार का भुगतान लेने बैंक पहुंचे थे। भुगतान तो दूर की बात बैंक कर्मियों ने कैश की कमी बता विड्राल तक नहीं दिया।
इसी बीच बैंक पहुंचे शाखा प्रबंधक अशोक बाजपेई को गुस्साए खाताधारकों ने बाहर ही रोक लिया और कैश की मांग करते हुए शोर-शराबा करने लगे। खाताधारकों के गुस्से को देखते हुए शाखा प्रबंधक ने मोबाइल का स्पीकर खोलकर क्षेत्रीय प्रबंधक से बात की और स्थिति के बारे में बताया। अधिकारी ने दो दिन में पर्याप्त कैश उपलब्ध होने का आश्वासन दिया। तब जाकर भीड़ का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद मैनेजर ने खाताधारकों को एक हजार से दो हजार रुपये का पेमेंट कर सहूलियत दी। जिसके बाद बैंक में सुचारु तरीके से काम शुरू हो सका।