फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Husband beat wife with family members, forced her to drink poison

Unnao: दहेज में दो लाख की मांग पूरी न होने पर पति ने परिजनों के साथ मिल पत्नी को पीटा, जबरन पिलाया जहर

Fri, 21 Apr 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 21 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Husband beat wife with family members, forced her to drink poison
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव जिले में दहेज में दो लाख की मांग पूरी न होने पर पति ने परिजनों ने साथ मिलकर विवाहिता को जमकर पीटा। आरोप है कि जान से मारने के उद्देश्य से उसे जहर पिला दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन


कानपुर नगर के लक्ष्मीपुरवा झाड़ू वाली गली निवासी ओमप्रकाश की पत्नी सीमा की ओर से दी गई तहरीर में बताया है कि उसके बेटी मुस्कान (21) का विवाह 18 फरवरी 2022 को सदर कोतवाली के फतुल्लानगर निवासी सुरेंद्र लोधी के बेटे संदीप से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से पति समेत ससुराल वाले दहेज में दो लाख की नकदी की मांग को लेकर बेटी मुस्कान को प्रताड़ित कर रहे थे। उसे दो बार मारपीट कर घर से भी निकाला। इसके बाद ससुरालीजन उसे लेने आए तो नौ अप्रैल 2023 को बेटी को ससुराल भेज दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार को बेटी को फोन मिलाया लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके बाद दामाद संदीप को फोन किया तो उन्होंने मुस्कान के बीमार होने की जानकारी दी। कई दिन तक बेटी से बात न होने पर शक हुआ तो बेटी के यहां पहुंची तो बताया गया कि वह अस्पताल में भर्ती है। जिला अस्पताल में भर्ती बेटी से मिली तो बताया कि पति ने ससुरालीजनों के साथ मिलकर पीटा इसके जान से मारने के इरादे से उसे जबरन डाई पिला दी। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि पीड़िता की मां सीमा की ओर से शिकायती पत्र मिला है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed