फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Houses and shops went bulldozer

मकानों और दुकानों पर चला बुलडोजर

Wed, 07 Oct 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव Updated Wed, 07 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Houses and shops went bulldozer
उन्नाव-शुक्लागंज को चौड़ा कर फोर लेने बनाने के लिए सोमवार को शुरू हुआ अवैध दुकानों और मकानों को ढहाने का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह आदर्शनगर से अकरमपुर तक करीब एक किमी तक सड़क के दोनों ओर के मकानों और दुकानों के अवैध हिस्से को प्रशासन ने जेसीबी लगाकर तोड़ा।
विज्ञापन



उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर 36 मीटर करने के लिए जिला प्रशासन ने सड़क के बीच से दोनों ओर 18 मीटर के दायरे में आने वाले मकानों, दुकानों समेत सभी अवैध निर्माणों का ध्वस्तीकरण शुरू किया है।
विज्ञापन



सोमवार को गांधी नगर तिराहा से आदर्शनगर तक सड़क के दोनों तरफ के निर्माण गिराने के बाद मंगलवार सुबह प्रशासनिक अमल शेखपुर मोहल्ला पहुंचा और अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाना शुरू किया। जेसीबी से मकानों को अधिक नुकसान होते देख लोगों ने खुद निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम से मोहलत मांगी तो अधिकारियों ने शाम तक अवैध हिस्सा तोड़ देने और मलबा हटाने की बात कहते हुए मोहलत दे दी। अकरमपुर में कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू किया मगर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के चलते उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed