फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Household of three houses burnt to ashes

Unnao News: आग से जलकर तीन घरों की गृहस्थी राख

Wed, 07 Jun 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Household of three houses burnt to ashes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी।
संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से तीन घरों की गृहस्थी जल गई। पीड़ितों ने आग से 1.77 लाख रुपये सहित करीब चार लाख कीमत का सामान जलने की बात बताई है। ग्रामीणों ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया।

फतेहपुर चौरासी ब्लाक के गांव सेलापुर निवासी नन्हा के घर में बुधवार दोपहर अचानक परिस्थितियों में आग लग गई। पड़ोसी व ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते लपटों ने बगल में रहने वाले दो सगे भाइयों में मोहनलाल और प्रेमचंद्र के घरों को भी चपेट में ले लिया। आग से नन्हा के 15 हजार रुपये व गृहस्थी के सामान सहित 70 हजार का नुकसान हुआ। वहीं मोहनलाल ने 12 हजार की नगदी सहित 60 हजार कीमत का गृहस्थी का सामान जलने की जानकारी राजस्व विभाग को दी है। सबसे अधिक नुकसान प्रेमचंद्र के घर में हुआ। उसकी बेटी पूनम की 28 जून को बरात आनी है। शादी में खर्च के लिए 1.50 लाख रुपये और दहेज का सामान और बरातियों व रिश्तेदारों के लिए जुटााय गया खाद्यान्न, तेल आदि सहित तीन लाख का नुकसान होने की बात बताई है। अब वह बेटी की शादी को लेकर परेशान है। लेखपाल निर्मल कुमार ने आग से नुकसान का आंकलन किया है। बताया कि वह अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed