फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   house,up news,unnao news,unnao

मुख्यमंत्री आवास योजना- 413 लाभार्थियों को मिली पहली किश्त

Wed, 16 Nov 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
house,up news,unnao news,unnao
उन्नाव। मुख्यमंत्री आवास योजना के 413 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये पहुंचे तो उनके चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री ने नवाबगंज की एक महिला लाभार्थी को आवास योजना का स्वीकृतिपत्र सौंपा। साथ ही डिजिटल माध्यम से लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त ट्रांसफर की। वहीं विकास खंडों में कार्यक्रम आयोजित करके योजना के 143 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक गृह प्रवेश कराया गया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की तर्ज पर योगी सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू की है। इसमें भी केंद्र की योजना के बराबर 1.20 लाख की धनराशि तीन किस्तों में दी जानी है। योजना में प्राकृतिक आपदा, कुष्ठ रोगी, नट बिरादरी के लाभार्थियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवाबगंज की ग्राम पंचायत चमरौली निवासी निर्मला देवी को मंच पर ही स्वीकृतपत्र देकर प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार की धनराशि ट्रांसफर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले के 413 लाभार्थियों के खाते में किस्त पहुंच गई। वहीं विकास खंड कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करके पूर्ण हो चुके प्रधानमंत्री आवास के 100 और मुख्यमंत्री के 43 आवास लाभार्थियों को प्रतीकात्मक गृह प्रवेश कराया गया।
विकास खंडों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का दिखाया गया प्रसारण
पुरवा। मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाभार्थियों को सीधा प्रसारण दिखाया गया। पुरवा विकासखंड परिसर में ब्लॉक प्रमुख सतीश चौधरी व बीडीओ डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने आठ लाभार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपे।
सफीपुर विकासखंड सभागार में विधायक बंबालाल दिवाकर ने मऊ मंसूरपुर के प्रेमसागर, मालती देवी, कुसेला की निर्मला देवी, महमूदपुर की अनीता देवी को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी। इसके अलावा 60 अन्य लाभार्थियों को स्वीकृतपत्र सौंपा गया। सिकंदरपुर सरोसी सभागार में पीएम आवास के तीन और मुख्यमंत्री आवास के पांच लाभार्थियों को स्वीकृतपत्र दिए गए।

गंजमुरादाबाद क्षेत्र पंचायत कार्यालय के हितैषी सभागार में 25 लाभार्थियों को पीएम आवास के स्वीकृतपत्र दिए गए। पांच को मुख्यमंत्री आवास योजना की चाबी विधायक श्रीकांत कटियार ने सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed