फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Hooda couple gets bail on charges of embezzlement

Unnao News: गबन के आरोप में हुड्डा दंपती को मिली जमानत

Wed, 22 Feb 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 22 Feb 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hooda couple gets bail on charges of embezzlement
नवाबगंज। सरस्वती मेडिकल कालेज के पेशेंट केयर टेकर (पति) व एडमिन (पत्नी) हुड्डा दंपती पर कूटरचित दस्तावेजों के साथ एमबीबीएस छात्रों के प्रवेश में करोड़ों रुपये गबन के आरोप में मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से जमानत मिली है। दंपती को दो दिन में जमानत संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट की ट्रस्टी मधू माथुर ने तीन दिसंबर 2022 को सोहरामऊ थाने में कॉलेज में तैनात पेशेंट केयर टेकर अंतरिक्ष हुड्डा (पति) व कालेज एडमिन विधा हुड्डा (पत्नी) सहित अन्य अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ छात्रों के प्रवेश में कराड़ों रुपये का गबन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में सोहरामऊ पुलिस ने एक माह बाद तीन जनवरी को हुड्डा दंपती को नवी मुंबई इलाके से गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

विवेचना में नया खाता खोलने और रुपये जमा करने की पुष्टि हुई थी लेकिन नये खाते से रुपये निकालने के कोई साक्ष्य नहीं मिले थे। पुलिस ने न्यायालय में अपनी रिपोर्ट लगाई थी। रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट की एकल पीठ के जस्टिस राजीव सिंह ने हुड्डा दंपति को मंगलवार को जमानत दे दी। साथ ही पूरी धनराशि बैंक मैनेजर की मौजूदगी में कॉलेज के खाते में स्थानांतरित कर दी गई। कोर्ट ने हुड्डा दंपती को दो दिनों में जमानत संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed