{"_id":"2a464d1f38d5ea0b420a8936e33b99eb","slug":"honest-and-hardworking-candidate-preference-given-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदार व मेहनती प्रत्याशी को दी तरजीह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदार व मेहनती प्रत्याशी को दी तरजीह
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Mon, 19 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में भी मताधिकार मिलने की खुशी युवाओं के सिर चढ़कर बोली। युवा मतदाता पहली वार वोट डालने को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। इसी कारण भारी संख्या में युवाओं ने पोलिंग बूथों पर पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन
चुनाव मतदान के दौरान पोलिंग बूथों पर भीड़ के कारण युवा मतदाताओं को भले ही लंबी लाइन में खड़े रहना पड़ा हो, लेकिन वे बिना मतदान किए नहीं लौटे। सफीपुर के भदनी बूथ पर वोट डालने पहुंची छवि, नेहा और आकांक्षा के चेहरों पर पहली बार वोट डालने की चमक देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन
इन युवाओं का कहना थावोट डालने में उन्होंने ईमानदार व मेहनती प्रत्याशी को तरजीह दी है। इन युवतियों ने बताया पहले जब लोगों को वोट डालने के बाद उंगली की स्याही दिखाते देखती थी तो मन में आता था उन्हें कब अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। आज पहली बार वोट डालकर वह काफी खुश हैं।
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी में नीतू और ज्योति ने बताया उन्हें भी पहली बार वोट डालने का मौका मिला है। कहा योग्य प्रत्याशी चुनने के लिए उन्होंने अपना वोट डालना जरूरी समझा। युवतियों का कहना था जो मतदाता अपना वोट नहीं डालते इसका मतलब वह योग्य प्रत्याशी को जानबूझ कर हराना चाहते हैं।
युवा मतदाताओं ने कहा अगर योग्य जनप्रतिनिधि चुनना है तो सभी को मतदान के प्रति जागरूक होना होगा। सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रेखा, माधुरी, नीलोफर, असलम और विवेक आदि ने भी पहली बार वोटिंग की। इस दौरान इन युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।