{"_id":"0162dca80c5f9a97396bca4a6f2b0199","slug":"holly-get-the-full-power-and-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर मलेगी भरपूर बिजली और पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर मलेगी भरपूर बिजली और पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 05 Mar 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। यदि सब कुछ ठीक रहा तो होली पर उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली और पानी मिलेगा। विद्युत और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने इसके लिए खास तैयारियां की हैं। जिले को रोस्टिंग फ्री करने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने लखनऊ मुख्यालय को पत्र भेजा है। वहीं, नगर पालिका के अफसरों ने पानी के लिए अतिरिक्त टैंकरों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
शुक्रवार को होली पर जगह-जगह लाउडस्पीकरों पर बजते गीतों पर लोग झूमेंगे। होली की उमंग में बिजली खलल न डाले इसके लिए स्थानीय विद्युत अफसरों ने लखनऊ मुख्यालय को पत्र भेजकर शुक्रवार को जिला रोस्टिंग फ्री करने की मांग की है। इससे लोगों को होली पर भरपूर बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता राम बुझारत ने बताया कि संभवत: शुक्रवार को होली पर बिजली कटौती नहीं होगी। लोकल फाल्ट भी एक काल पर अटेंड होंगे। प्राइवेट कर्मियों के अतिरिक्त गैंग तैयार रखे जा रहे हैं। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तुरंत इन अतिरिक्त गैंगों को भेजकर फाल्ट दुरुस्त कराए जाएंगे। ट्राली ट्रांसफार्मर भी रिजर्व रखे गए हैं। कहीं भी गड़बड़ी की शिकायत पर तुरंत ट्राली ट्रांसफार्मरों को लगाकर आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
उधर, होली पर पानी की कमी न रहे इसके लिए नगर पालिका अफसरों ने अतिरिक्त व्यवस्था की है। नगर पालिका जलकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, होली के त्योहार में पानी की अत्यधिक मांग को देखते हुए 24 घंटे जलापूर्ति चालू रखी जाएगी। बताया गया कि अगर बिजली आपूर्ति सुचारु रही तो पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई ट्यूबवेलों में जेनरेटर लगे हैं इसके अलावा टैंकरों से पानी मुहैया कराया जाएगा।