फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Hindu Jagran Manch, religion conversion case, unnao news

उन्नाव: शादी करने पहुंचे प्रेमी युगल पर धर्मांतरण का आरोप लगा एसपी दफ्तर पहुंचाया, फिर हुआ ये सब

Tue, 06 Jul 2021 12:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Jul 2021 12:06 AM IST
सार

कोतवाल ने बताया कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी करने कचहरी पहुंचे थे। शेरअली के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज है। नौबस्ता पुलिस के साथ ही युवती के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Hindu Jagran Manch, religion conversion case, unnao news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में कचहरी में शादी करने पहुंचे प्रेमी युगल को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पकड़ लिया। दोनों को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे। आरोप है कि वर्ग विशेष का युवक एक युवती को बरगलाकर लाया। वह शादी कर युवती का धर्मांतरण करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


उसके खिलाफ कानपुर के नौबस्ता थाना में युवती को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने कोतवाली ले जाकर प्रेमी युगल से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार युवती ने खुद को बालिग बता मर्जी से शादी करने की बात कही।
विज्ञापन


युवती के परिजनों के साथ नौबस्ता पुलिस को जानकारी दी है। कानपुर पनकी के गंगागंज निवासी शेरअली का नौबस्ता थाने के यशोदा नगर निवासी 23 वर्षीय युवती से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 20 जून को वह युवती को साथ लेकर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने शेरअली के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को शेरअली प्रेमिका को लेकर कचहरी पहुंचा और शादी करने का प्रयास किया। इसी बीच किसी वकील ने हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी को सूचना दे दी।

संगठन के लोगों के साथ पहुंचे विमल द्विवेदी ने युवक को पकड़ लिया और एसपी कार्यालय लेकर पहुंचे। विमल द्विवेदी ने मामला धर्मांतरण का बता पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कहा कि शेरअली धोखे से युवती को लेकर आया और शादी कर धर्मांतरण करने की फिराक में था।

सदर कोतवाल अनिल सिंह प्रेमी युगल को लेकर कोतवाली चले गए। कोतवाल ने बताया कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी करने कचहरी पहुंचे थे। शेरअली के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज है। नौबस्ता पुलिस के साथ ही युवती के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed