फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   hindu jagran manch protest

नगर पालिका के गेट पर कूड़ा रखकर नारेबाजी करते हिंदू जागरण मंच के लोग

Sat, 02 Apr 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
hindu jagran manch protest
उन्नाव। चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं लेकिन नगर पालिका ने मंदिरों के आसपास सफाई नहीं कराई। इससे नाराज हिंदू जागरण मंच ने मंदिरों के पास सफाई अभियान चलाया। नगर पालिका गेट पर कूड़ा एकत्र कर नारेबाजी की। पालिका के बड़े बाबू को कूड़ादान पकड़ा दिया। मंच के प्रदेश प्रभारी ने व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी ने चार दिन पहले मंदिरों के आसपास सफाई की मांग की थी। पालिका ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज मंच के कार्यकर्ता शुक्रवार को झाड़ू लेकर निकले और मंदिरों के पास सफाई की। कूड़ा बोरियों और कूड़ेदान में भरकर नगर पालिका गेट पर रखकर विरोध जताया।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे बड़े बाबू राम समुझ को मंच के पदाधिकारियों ने कूड़ेदान थमा दिया। विमल द्विवेदी ने कहा कि मंदिरों के पास से शराब की दुकानें हटाने और सुरक्षा व्यवस्था की मांग भी की है। मांग पूरी न हुई तो आंदोलन करेंगे। इस दौरान मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, मनीष अवस्थी, धर्मेंद्र शुक्ला, अखिल मिश्रा, शशांक अवस्थी, अजय सिंह, रजत द्विवेदी, अमित राठौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed