फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   highway

उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर सुगम होगा सफर

Sun, 14 Jun 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
highway
उन्नाव। वर्षों से खस्ताहाल उन्नाव-रायबरेली (लालगंज) हाईवे पर सफर अब सुगम होगा। 65.8 किमी मार्ग की मरम्मत पर 6.44 करोड़ रुपये खर्च होंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी मंजूरी दे दी है। एनएसएआई ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उन्नाव शहर के निकट लखनऊ-कानपुर हाईवे से जिले के उन्नाव, पुरवा और बीघापुर तहसील क्षेत्रों से होकर निकलने वाले इस मार्ग को पांच साल पहले राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिला था। इसके साथ ही इस मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र से बाहर होने और एनएचएआई की ओर से मार्ग के चौड़ीकरण प्रक्रिया शुरू होने से इसकी मरम्मत नहीं हो पाई। इसके चलते उन्नाव से रायबरेली तक मार्ग की हालत जर्जर हो गई है। गदनखेड़ा, ललऊखेड़ा से कोरारी मोड़ तक, अचलगंज, सिकंदरपुर करन, बीघापुर, ओसियां, तकिया, पाटन, सुमेरपुर, बिहार में सड़क जर्जर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई फिट गहरे गड्ढे होने से आए दिन वाहन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। सांसद साक्षी महाराज ने मार्ग की मरम्मत के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। इस पर उन्होंने मार्ग की मरम्मत की अनुमति दे दी है।

एनएचएआई के परियोजना निर्देशक देवकी नंदन ने बताया कि 65.800 किमी लंबे इस मार्ग की मरम्मत पर 6 करोड़ 44 लाख 94 हजार रुपए खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी करके मरम्मत शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed