फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Hi Ray noted prisoner, a 70 per cent drop in business

हाय रे नोट बंदी, व्यापार में 70 फीसदी गिरावट

Sat, 26 Nov 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 26 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hi Ray noted prisoner, a 70 per cent drop in business
केसरगंज स्थित किराना दुकान में अकेले बैठ सुस्ताता दुकानदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बड़े नोट की पाबंदी ने बाजारों की रौनक लूट ली है। फल मंडी से सब्जी मंडी तक का व्यापार सूना पड़ा है। फलों से लेकर दालों तक के दामों में भारी गिरावट आई है। ग्राहकों की चहकदमी न के बराबर होने से दुकानदार चिंतित हैं। मंदी से गुजर रहे व्यापारियों ने बताया कि 70 फीसदी से भी अधिक का रोजाना नुकसान झेलना पड़ रहा है। समझ में नहीं आता कि कैसे व्यापार किया जाए।
विज्ञापन


बैंकों की तिजोरी खाली होने से बाजार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। किराना व्यापारी व फल व्यापारी भी कराह रहे हैं। लोगों के पास छोटे नोट न होने के साथ ही दो हजार का नया नोट भी मुसीबत का सबब बना है।
विज्ञापन

फल व किराना मंडी में व्यापारी वर्ग के साथ ही खरीदार भी हलाकान हैं। किसी के पास करेंसी नहीं थी तो किसी के पास दो हजार का नोट होने के बाद भी दुकानदार दो से तीन सौ रुपये का सामान देने से इंकार कर रहे थे। वो इसलिए कि छोटे नोट टोटा था। बातचीत में दुकानदारों ने बताया कि पीएम के फैसले के बाद से व्यापार दम तोड़ रहा है। हजारों में होने वाली दुकानदारी सैकड़ों रुपये में सिमट गई है। चेक से पेमेंट लेने के साथ ही नियमित ग्राहक को उधार देने के सवाल पर एक ही जवाब था कि चेक लेकर बैंक के चक्कर लगाने का झंझट तो उधार देने पर रकम डूबने का डर है। इससे नगद व्यापार को ही तवज्जो दी जा रही है। समय से लेन-देन करने वाले ग्राहक को ही उधार सामान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फलों के दाम लुढ़के, व्यापारी परेशान
उन्नाव। सेब, अनार, केला व पपीता जो बीते माह महंगाई के चलते लोगों को स्वाद के लिए तरसा रहे थे। अब नोट बंदी के बाद इनके दामों में भारी गिरावट आई गई। फिर भी खरीदारों की चहलकदमी न के बराबर है। लोगों के पास छोटे नोट न होने से फल व्यापारियों की बिक्री दम तोड़ रही है।

परेशानी का हाल व्यापारियों की जुबानी
बिक्री हो नहीं रही, सब्जी रही सड़   
पांच सौ व हजार के नोट बंद होने के बाद से बिक्री न के बराबर हो गई है। सब्जी के दामों में भी 15 से 20 फीसदी की कमी आ गई है। बिक्री न होने से रोजाना हजारों की कीमत की सब्जी बेकार हो रही है। दोहरा नुकसान सहन करना पड़ रहा है।
सलीम सब्जी मंडी उन्नाव

फलों के दाम हुए आधे, फिर भी नहीं खरीदार
नोट बंदी के बाद आसमान छू रहे फलों के दामों में भारी गिरावट आई लेकिन खरीदार नदारद हैं। सुबह से शाम तक हजारों की होने वाली बिक्री अब दो से तीन हजार में सिमट गई है। समझ में नहीं आ रहा कि क्या होने वाला है।
आकाश फल दुकानदार

तीस फीसद भी नहीं बचा व्यापार
लोग पांच सौ व हजार के नोट लेकर आते हैं तो मजबूरी में वापस लौटाना पड़ता। सहालग के समय आए फैसले ने व्यापार की कमर तोड़ कर रख दी है। हालात यह हो गए हैं कि बिक्री का ग्राफ 30 फीसद में आकर टिक गया है।
ओपी गुप्ता किराना व्यापारी


दो हजार का नोट बना मुसीबत
नोट बंदी के चलते सारा दिन सन्नाटे में गुजर रहा है। बैंकों में करेंसी की किल्लत ने बेहाल कर दिया है। छोटे नोट की कमी से इन दिनों व्यापार करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। करेंसी की दिक्कत के साथ ही उधारी का भी दर्द झेलना पड़ रहा है।
लियाकत अली किराना व्यापारी


सब्जियों के दाम एक नजर में
अक्टूबर माह में प्रति किलो             8 नवंबर के बाद के दाम
मटर 120 रुपये                                  60 रुपये किलो
शिमला 60 रुपये                                  30 रुपये किलो   
चुकंदर 40 रुपये                                  15 रुपये किलो
आलू  20 रुपये                                  8 रुपये किलो
प्याज 20 रुपये                                   10 रुपये किलो     
टमाटर 20 रुपये                                    10 रुपये किलो
गोबी फूल 20 रुपये प्रति पीस                       5 रुपये प्रति पीस

-----------------------
फलों के दाम एक नजर में   
अक्टूबर माह में प्रति किलो             8 नवंबर के बाद के दाम           
सेब 100 रुपये                               60 रुपये प्रति किलो
अनार 110 रुपये                              70-80 रुपये प्रति किलो
पपीता 60 रुपये                                20 रुपये प्रति किलो
अनानास 50 रुपये पीस                         25 से 35 रुपये पीस
संतरा    80 रुपये                               40 रुपये किलो

---------------------
दालों के दाम एक नजर में    
अक्टूबर माह में प्रति किलो             8 नवंबर के बाद के दाम
अरहर दाल 120 रुपये                       100 रुपये किलो
चना दाल 140 रुपये                          125 रुपये किलो
छोला चना 130 रुपये                          115 रुपये किलो
उड़द दाल  110 रुपये                          100 रुपये किलो
मूंग 70 रुपये                                    60 रुपये किलो

मटर 40 रुपये                                   30 रुपये किलो
नोट- यह रेट किराना मार्केट केसरगंज के आंकड़ो पर आधारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed