फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   helth

कोविड टीकाकरण के लिए पंजीकरण व आईडीकार्ड जरूरी होगा

Thu, 07 Jan 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
helth
उन्नाव। ज्यादा जोखिल वाले लोगों को प्राथमिकता से कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराना जरूरी होगा। पंजीकरण के लिए फोटो और पहचान पत्र आवश्यक किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि ज्यादा जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें हेल्थकेयर व फ्रं टलाइन वर्कर शामिल हैं। दूसरे समूह में 50 साल से अधिक उम्र के रोगों से ग्रसित लोग हैं। इसके बाद अन्य लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण से पहले लाभार्थी का पंजीकरण होगा। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर टीकाकरण और समय के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। पंजीकरण के लिए फोटो के साथ पहचान पत्र लाना अनिवार्य रहेगा। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आइडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज, मनरेगा कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों, एमएलसी का जारी आधिकारिक प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, केंद्र, राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के आई कार्ड भी मान्य होंगे।
विज्ञापन

कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्ति भी कोरोना का टीका लगवा सकता है। वैक्सीन के लिए कोई जबरदस्ती नहीं की जाएगी। रजामंदी के बाद ही टीका लगाया जाएगा। एक बार टीका लगने के बाद 28 दिन के अंदर दूसरा टीका लगना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव। कोविड पूर्वाभ्यास (ड्राईरन) का दूसरा चरण 11 जनवरी को होगा। पूर्वाभ्यास में इस बार दायरा भी बढ़ाया जाएगा। जिला पुरुष व महिला अस्पताल, सीएचसी और नगरीय स्वास्थ्य केंद्र सहित 24 केंद्रों में पूर्वाभ्यास होगा। इस बार जिला अस्पताल के साथ सभी स्वास्थ्य केंद्रों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
11751 हेल्थ वर्कर्स को लगेगा टीका
जिले में पहले चरण में 11751 हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका पहले चरण में लगाया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। वैक्सीन लगने से पहले सभी को मोबाइल पर एसएमएस भेजा जाएगा।

उन्नाव। जेल में तैनात सिपाही व नवाबगंज ब्लॉक के कर्मी सहित जिले में छह और कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में कैंसर पीड़ित सिपाही को सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच अन्य मरीजों को बिछिया कोविड अस्पताल भेजा गया। जांच में जेल में तैनात कैंसर पीड़ित सिपाही, नवाबगंज में ब्लॉक कर्मी, सिकंदरपुर सरोसी में 32 व 36 साल के युवक, पुरवा में 25 साल की युवती, मियागंज में 20 साल का युवक संक्रमित मिला है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed