फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   heat increacess

गर्मी के तेवर तल्ख, तीन दिन में चार डिग्री चढ़ा पारा

Sun, 20 Mar 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
heat increacess
उन्नाव। गर्मी बढ़ने के साथ उत्तर-पश्चिम की गर्म हवा लोगों को परेशान किए है। तीन दिन में अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। इससे रात में भी गर्मी परेशान कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
विज्ञापन

तीन साल बाद मार्च के मध्य में दो डिग्री तापमान बढ़ा है। घरों में एसी चलने लगे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ अजय मिश्रा का कहना है कि तीन दिन से तापमान बढ़ रहा है। इसके और बढ़ने की उम्मीद है। 40 डिग्री तापमान होते ही हवा का रुख बदल जाएगा। जिससे बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

तीन दिन से चल रही लू
गर्मी अधिक होने से तीन दिन से दोपहर में लू चल रही है। इसके कारण दोपहर में बाहर रहना मुश्किल होता है। उत्तर की हवा का जोर अधिक होने से लू चल रही है। इसके साथ पश्चिम की हवा भी चल रही है। दो तरफ की हवा चलने से लू दिन बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दी पकेगी गेहूं की फसल
लू चलने से गेहूं की फसल के जल्दी पकने की उम्मीद है। अगेती फसल पकने को तैयार है तो वहीं पिछैती फसल के लिए लू कारगर साबित होगी। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा का कहना है कि इस बार गेहूं की फसल बहुत अच्छी होगी। सर्दी में भी मौसम ने साथ दिया तो वहीं अब गर्मी में भी मौसम साथ दे रहा है। हालांकि यदि चक्रवात सक्रिय हो गया और बारिश हुई तो फसल को नुकसान हो सकता है।
चार दिन के तापमान पर नजर
16 मार्च 34.3 डिग्री 18 डिग्री
17 मार्च 36.2 डिग्री 19 डिग्री
18 मार्च 38 डिग्री 21 डिग्री
19 मार्च 38.3 डिग्री 23 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed