फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Heat

सूरज ने तरेरी आंखें

Sat, 28 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 28 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Heat
उन्नाव। सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 28 मार्च को ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर गया। न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दस दिनों की बात करें तो अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो तापमान में अब लगातार बढ़ोतरी होगी।   

 वैसे सूरज ने तेवर तो फरवरी में ही दिखाने शुरू कर दिए थे। 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 26.3 व न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया था। बारिश व ओलावृष्टि के बाद मौसम में एक बार फिर तब्दील आई और लोग स्वेटर पहनने को मजबूर हुए।
विज्ञापन


21 मार्च के आसपास मौसम ने फिर करवट ली और अधिकतम तापमान 31 डिग्री को पार कर गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी न होने से राहत रही, लेकिन 28 मार्च को तापमान में हुई बढ़ोतरी ने पसीने छुड़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 35.3 व न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक सीबी सिंह की माने तो तापमान में बढ़ोतरी अब होगी। मानसून के आसपास ही तेज धूप से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed