फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत 113 संक्रमित

Mon, 24 Jan 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
health
कोरोना जांच के लिए किशोरी का सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। पुरवा सीएचसी में तैनात लैब टेक्नीशियन व दो स्वास्थ्य कर्मी सहित 113 संक्रमित मिले हैं। कोरोना जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे सैंपलों में ओमिक्रॉन व जीका वायरस की भी जांच कराई जा रही है। अभी तक कोरोना छोड़ अन्य किसी भी वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 386 हो गई है।
विज्ञापन

दूसरे जिले व राज्यों में ओमिक्रॉन व जीका वायरस की मरीजों में पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग पहले जिले में बाहर से आने वालों की ही कोरोना के साथ ओमिक्रॉन व जीका वायरस की जांच करा रहा था। अब कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी की कोरोना के साथ ओमिक्रॉन व जीका वायरस की जांच कराई जा रही है। सोमवार को सैंपलों की आई रिपोर्ट में पुरवा सीएचसी का लैब टेक्नीशियन, अचलगंज सीएचसी में सुपरवाइजर व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष संक्रमित मिले हैं। असोहा में तीन, औरास में चार, बांगरमऊ में पांच, बिछिया में एक और बीघापुर में पांच संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद में दो, हसनगंज में आठ, हिलौली में आठ, मियागंज 12, नवाबगंज 13, पुरवा नौ, सफीपुर दो, सिकंदरपुर सरोसी 14, सुमेरपुर चार, सिकंदरपुर कर्ण 16 व शहर के विभिन्न मोहल्लों में चार कोरोना मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि 79 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है। लखनऊ मेडिकल कॉलेज आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में 1750 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed