फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

चहुंओर कोरोना का हमला, 36 संक्रमित

Fri, 14 Jan 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
health
पुरवा स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच के लिए सैपल लेता लैब टेक्नीशियन। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। पुरवा ईओ, एसीएमओ, चिकित्सा अधीक्षक, सोहरामऊ थानाध्यक्ष, दरोगा व तीन सिपाही सहित 36 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 264 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई कोरोना जांच में एसीएमओ, पुरवा नगर पालिका ईओ, सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल की छात्रा, श्रीराममूर्ति मेडिकल कॉलेज की स्टॉफ नर्स व नर्सिंग छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सोहरामऊ थानाध्यक्ष, दो दरोगा, एक दीवान, गंगाघाट कोतवाली के दो सिपाही कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पीडीनगर के एक डॉक्टर भी पॉजिटिव आए हैं। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में पांच, शुक्लागंज में छह, सफीपुर में एक, नवाबगंज में एक, सिकंदरपुर सरोसी में एक, सुमेरपुर में दो, हिलौली में एक, असोहा में एक युवक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। संक्रमितों में अलग-अलग जिलों के छह लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि बिना लक्षण वाले संक्रमितों को होम आसइसोलेट किया जा रहा है। सर्दी, जुकाम व बुखार वाले मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाने में थानाध्यक्ष सहित स्टॉफ के चार और लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आने के बाद नवाबगंज सीएचसी से टीम थाने पहुंची। थाने में 40 पुलिस कर्मियों के सैंपल लिए गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि अन्य पुलिस कर्मियों के सैंपल शनिवार को लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राज्यों व शहरों से आ रहे प्रवासियों के सैंपल कोरोना जांच के साथ डेल्टा व ओमिक्रॉन जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक डेल्टा व ओमिक्रॉन जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है। ताकि इसकी पहचान हो सके। जिले में अब तक 40 सैंपलों को ओमिक्रॉन व डेल्टा जांच के लिए भेजा गया है। इसमें 30 की रिपोर्ट ओमिक्रॉन व डेल्टा की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दस सैंपलों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed